फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mumbai Income Tax Raid: कई घंटे की छापामारी के बाद अनुराग कश्यप के घर से निकले आयकर विभाग के अधिकारी, फैंटम फिल्म्स से जुड़ा है मामला

Wed, 03 Mar 2021 05:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 03 Mar 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Income Tax officials leave the residence of film director Anurag Kashyap taapsee pannu House
अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू - फोटो : Twitter

बुधवार की सुबह निर्देशक अनुराग कश्यप, विकास बहल और तापसी पन्नू के घर आयकर विभाग का छापा पड़ा। घंटों की छापामारी के बाद आयकर विभाग के अधिकारी अनुराग के घर से जाते हुए दिखाई दिए। आयकर विभाग के अधिकारियों ने अनुराग कश्यप और तापसी से पुणे में पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार, दोनों से यह पूछताछ पुणे स्थित एक होटल में हुई है और इस दौरान उनसे आयकर चोरी मामले से संबंधित कई सवाल-जवाब किए। सूत्रों के मुताबिक, विभाग गुरुवार को भी तलाशी जारी रखेगा।



 


 



 

Income Tax officials leave the residence of film director Anurag Kashyap taapsee pannu House
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram

दरअसल आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू, फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की कंपनी फैंटम फिल्म्स और प्रतिभाओं की खोज करने वाली एक कंपनी समेत कुछ अन्य परिसरों पर बुधवार को छापा मारा। कश्यप फैंटम फिल्म्स के को-प्रमोटर हैं। अधिकारियों ने बताया कि आयकर चोरी की जांच के सिलसिले में मुंबई और पुणे में करीब 20 स्थानों पर छापा मारा गया।

Income Tax officials leave the residence of film director Anurag Kashyap taapsee pannu House
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram

अधिकारियों ने बताया कि पन्नू से संबंधित व्यवसायों के परिसरों और विकास बहल समेत फैंटम फिल्म्स के अन्य प्रमोटरों से जुड़े परिसरों पर भी तलाशी ली गई। इन सितारों के खिलाफ कथित तौर पर बड़े पैमाने पर आयकर की चोरी का मामला है। इन लोगों के मुंबई और यहां से बाहरी ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। खबरें हैं कि इस छापामारी में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। इस मामले में अधिक जानकारी आनी अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Income Tax officials leave the residence of film director Anurag Kashyap taapsee pannu House
अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू खूब एक्टिव रहते हैं। दोनों ‘सांड की आंख’ और ‘मनमर्जियां’ जैसी सफल फिल्म एक साथ बना चुके हैं। फिल्म ‘दोबारा’ से दोनों की एक साथ फिर से वापसी हो रही है। 

विज्ञापन
Income Tax officials leave the residence of film director Anurag Kashyap taapsee pannu House
तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee

बात करें तापसी पन्नू की तो वे 2020 में अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ में नजर आईं थीं। उनकी फिल्म 'रश्मि रॉकेट' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही साथ वो 'शाबाश मिट्ठू', 'हसीन दिलरुबा', 'शाबाश नायडू' और 'लूप लपेटा' जैसी फिल्में भी कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed