फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माधुरी दीक्षित डिजिटल पर तलाशेंगी अनामिका, मां आनंद शीला पर डॉक्यूमेंट्री समेत सामने आए ये नए प्रोजेक्ट

Wed, 03 Mar 2021 05:09 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 03 Mar 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Announces Five New Projects In Collaboration With Netflix; Fabulous Lives Of Bollywood Wives Season 2 On Cards
माधुरी दीक्षित-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे समय तक एंटरटेनमेंट के मामले में चुप्पी साधे रहे निर्माता करण जौहर ने बुधवार को इस साल का अपना दूसरा बड़ा एलान किया। हाल ही में अपनी टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से तृप्ति डिमरी समेत पांच उभरते सितारों को अपनी कंपनी की फिल्मों आदि में मौका देने का एलान करने के बाद करण ने एवरग्रीन माधुरी दीक्षित के डिजिटल डेब्यू की घोषणा कर दी। माधुरी दीक्षित ओटीटी के लिए एक धमाकेदार शो करने जा रही हैं, इसके अलावा करण जौहर की डिजिटल एंटरटेमेंट कंपनी धर्माटिक ने चार और नए प्रोजेक्ट की भी घोषणा की है।

Karan Johar Announces Five New Projects In Collaboration With Netflix; Fabulous Lives Of Bollywood Wives Season 2 On Cards
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

नेटफ्लिक्स के लिए कियारा आडवाणी स्टारर ‘गिल्टी’ और ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ बना चुके करण जौहर ने बुधवार को जिन नए फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा की है, उनमें एक फिल्ममालिका (एंथोलॉजी) भी है। चार शॉर्ट फिल्म्स की इस सीरीज को नाम दिया गया है, ‘अजीब दास्तान्स’ और इन्हें निर्देशित करने के लिए करण ने अपने चार भरोसेमंद निर्देशकों शशांक खेतान, नीरज घेवन, राज मेहता और कायोजे ईरानी को मौका दिया है।

Karan Johar Announces Five New Projects In Collaboration With Netflix; Fabulous Lives Of Bollywood Wives Season 2 On Cards
अदिति राव हैदरी, शेफाली शाह, फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

इन चार फिल्मों में से ‘मजनू’ में जयदीप अहलावात और फातिमा सना शेख, फिल्म ‘खिलौना’ में नुसरत भरूचा और अभिषेक बनर्जी, फिल्म ‘गीली पुच्ची’ वन में कोंकणा सेन शर्मा और अदिति राव हैदरी व फिल्म ‘गीली पुच्ची’ टू में शेफाली शाह और मानव कौल दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Announces Five New Projects In Collaboration With Netflix; Fabulous Lives Of Bollywood Wives Season 2 On Cards
करण जौहर - फोटो : social media

करण ने बुधवार को एक अतरंगी फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ बनाने का भी एलान किया है। इसमें लीड रोल के लिए सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दासानी को साइन किया गया है। फिल्म की शूटिंग मदुरै में होनी है और दावा ये किया गया है कि ये फिल्म वहां से शुरू होगी जहां बाकी प्रेम कहानियां खत्म हो जाती हैं। इस फिल्म के निर्देशक के तौर पर विवेक सोनी का नाम फाइनल किया गया है।

विज्ञापन
Karan Johar Announces Five New Projects In Collaboration With Netflix; Fabulous Lives Of Bollywood Wives Season 2 On Cards
फिल्म-फाइंडिंग अनामिका - फोटो : सोशल मीडिया

और, दिन का सबसे बड़ा धमाका रहा माधुरी दीक्षित के डिजिटल डेब्यू की आधिकारिक घोषणा। निर्देशक बेजॉय नांबियार व करिश्मा कोहली इस सीरीज पर पिछले एक साल से काम करते रहे हैं लेकिन धर्मा प्रोडक्शंस या करण जौहर ने कभी इसके बारे में कोई आधिकारिक बातचीत नहीं की। इस सीरीज का नाम है, ‘फाइंडिंग अनामिका’ और ये एक ऐसे पारिवार की कहानी में रचा गया रहस्यमयी ड्रामा है जिसके ज्यादातर सदस्य फिल्म जगत में काम करते हैं। इस सीरीज को श्री राव ने लिखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed