फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: दीपिका पादुकोण के विज्ञापन वाले विवाद पर कंगना रणौत का बयान, कहा-'फटी हुई अमेरिकी जींस...'

Wed, 03 Mar 2021 04:35 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 03 Mar 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone add controversy: Kangana Ranaut shames modern achievers for wearing torn American jeans
कंगना रणौत-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह देश में चल रहे लगभग सभी मुद्दों पर बेबाक से अपनी राय रखती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में कंगना द्वारा किया गया एक पोस्ट सुर्खियों में है। दरअसल, इस पोस्ट में उन्होंने पुराने वक्त में महिलाओं के पहनावे को सम्मानजनक बताया है। साथ ही अभिनेत्री ने आज की 'एचीवर महिलाओं' के पहनावे की भी तुलना की है। 

Deepika Padukone add controversy: Kangana Ranaut shames modern achievers for wearing torn American jeans
कंगना रणौत - फोटो : Social media

जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कंगना का ये पोस्ट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के एक विवादित जींस के एड पर निशाना है। हालांकि, उन्होंने अपने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है।
 

Deepika Padukone add controversy: Kangana Ranaut shames modern achievers for wearing torn American jeans
कंगना रणौत - फोटो : Social media

कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रचीन महिलाओं की तारीफ में ट्वीट जिन्होंने ना सिर्फ अपना व्यक्तित्व जाहिर किया बल्कि अपनी पूरी सभ्यता, संस्कृतियां और राष्ट्र का भी प्रतिनिधित्व किया। आज के समय में ऐसे सफलता पाने वाले लोगों की तस्वीरें खींची जाती हैं तो वो फटी हुई अमेरिकी जींस और पोछे जैसे ब्लाउज में दिखती हैं, जो अमेरिकी मार्केटिंग के अलावा किसी का भी प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone add controversy: Kangana Ranaut shames modern achievers for wearing torn American jeans
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

अपने इस ट्वीट के साथ कंगना ने तीन महिलाओं की तस्वीर भी साझा की है। ये तीन महिलाएं भारत, जापान और सीरिया की बताई जा रही हैं। इसके साथ ही कंगना ने इस पोस्ट में बताया है कि इन महिलाओं ने अपने ट्रेडिशनल आउटफिट में 1885 में ये फोटोशूट करवाया था। 

विज्ञापन
Deepika Padukone add controversy: Kangana Ranaut shames modern achievers for wearing torn American jeans
दीपिका पादुकोण - फोटो : यूट्यूब

बता दें कि दीपिका पादुकोण के एक विज्ञापन पर विवाद हो रहा है। उनके ताजा विज्ञापन पर एक फिल्म से कॉन्सेप्ट चुराने का आरोप लगा है। नए विज्ञापन में वह जींस का प्रचार करती नजर आ रही हैं। ये बैलेट की निर्देशक और हॉलीवुड स्क्रीनराइटर सोनी तारपोरेवाला ने दीपिका के इस विज्ञापन को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। जिसमें दिखाया गया सेट फिल्म ये बैलेट के जैसा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed