{"_id":"67c71d5345189579090216b7","slug":"chhaava-box-office-collection-day-19-vicky-kaushal-rashmika-mandanna-laxman-utekar-bollywood-film-earnings-2025-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhaava Box Office Day 19: विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना के लिए लकी रहा मंगलवार, जानिए 19वें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chhaava Box Office Day 19: विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना के लिए लकी रहा मंगलवार, जानिए 19वें दिन का कलेक्शन
Tue, 04 Mar 2025 09:19 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 04 Mar 2025 09:19 PM IST
सार
Chhaava Box Office Day 19: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की पीरियड ड्रामा फिल्म छावा रिलीज के बाद अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। रिलीज के 19वें दिन आइए एक नजर डालते हैं छावा के कलेक्शन पर...
विज्ञापन
छावा के 19वें दिन का कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म छावा लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। फिल्म की रिलीज के 19वें दिन भी छावा का कलेक्शन दमदार रहा। आइए जानते हैं मंगलवार को फिल्म छावा का कलेक्शन कैसा रहा।
19वें दिन छावा की कमाई
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
19वें दिन छावा की कमाई
sacnilk के अनुसार, 19वें दिन विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनित फिल्म 'छावा' ने तीन करोड़ 45 लाख रुपये का कारोबार किया है, जबकि बीते सोमवार को छावा ने कुल 8 करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की थी।

ऐतिहासिक फिल्मों में छावा ने मारी बाजी
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
ऐतिहासिक फिल्मों में छावा ने मारी बाजी
छावा से पहले भी कई ऐतिहासिक फिल्में बनाई जा चुकी हैं। छावा की बात करें तो फिल्म ने अब तक कुल 470 करोड़ 45 लाख रुपये का कल्केशन किया है। वहीं फिल्म पद्मावत ने कुल 302 करोड़ रुपये का कल्केशन किया था। तान्हाजी ने 280 करोड़ रुपये और बाजीराव मस्तानी ने 184 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस हिसाब से छावा ने इन सभी फिल्मों में से सबसे ज्यादा का कलेक्शन किया है।

छावा की अब तक की कुल कमाई
- फोटो : अमर उजाला
छावा की अब तक की कमाई
छावा ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये के दमदार कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। इसके बाद फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 219 करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने 180 करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की। वहीं 15वें दिन फिल्म यानी तीसरे शु्करवार को फिल्म ने 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 16वें दिन तीसरे शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 22 करोड़ रुपये हो गया। 17वें दिन तीसरे रविवार को फिल्म के कलेक्शन में काफी उछाल आया और फिल्म ने 24 करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं 18वें दिन तीसरे सोमवार को फिल्म ने 8 करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं आज 19वें दिन मंगलवार को फिल्म ने 3 करोड़ 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर फिल्म ने अबतक 470 करोड़ 45 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वह दिन दूर नहीं जब छावा 500 करोड़ी फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:
Vijay-Tamannaah: क्या वाकई में जुदा हो गई हैं तमन्ना-विजय की राहें, पहले एक-दूजे के प्यार में पागल थे दोनों?

फिल्म की स्टार कास्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, प्रदीप राम सिंह रावत, अक्षय खन्ना, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना और कवि कलश के रोल में विनीत कुमार नजर आए हैं।