फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava Day 30 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' के 30 दिन पूरे, फिल्म के लिए अब दूर नहीं 600 करोड़ की मंजिल

Sat, 15 Mar 2025 09:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Mar 2025 09:34 PM IST
सार

Chhaava Day 30 Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने आज शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 30 दिन शानदार तरीके से पूरे कर लिए हैं। अब भी फिल्म की शानदार कमाई जारी है। जानते हैं आज कितना कलेक्शन किया?

विज्ञापन
Chhaava Day 30 Box Office Collection: Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Akshaye Khanna Movie Latest Earning
'छावा' फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'छावा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज शनिवार को एक महीना पूरा हो गया है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर चांदी काट रही है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज हुई यह फिल्म विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई और यह उनके करियर की भी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। जानते हैं आज 30वें दिन फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया?

Chhaava Day 30 Box Office Collection: Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Akshaye Khanna Movie Latest Earning
फिल्म 'छावा' के एक दृश्य में विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

शानदार कलेक्शन अब भी जारी
फिल्म 'छावा' संभाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म है। इसमें विक्की कौशल ने लीड रोल किया है। फिल्म के तथ्यों को लेकर कई सवाल उठाए गए। इस पर विवाद भी हुए, लेकिन किसी भी बात का फर्क इसके कलेक्शन पर नहीं पड़ा। 500 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो चुकी फिल्म अब 600 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी में है। कल शुक्रवार 14 मार्च को होली पर फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Chhaava: 'प्रधानमंत्री कई फिल्मों की मार्केटिंग कर चुके', 'छावा' को लेकर संजय राउत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Chhaava Day 30 Box Office Collection: Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Akshaye Khanna Movie Latest Earning
'छावा' फिल्म - फोटो : एक्स (ट्विटर)

30वें दिन भी करोड़ों कमाए
महीनेभर से 'छावा' मजबूती से सिनेमाघरों में टिकी है। आज शनिवार को इस फिल्म ने 5.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की टोटल कमाई अब  552.55 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म को 600 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के लिए करीब 48 करोड़ रुपये की कसर है। फिलहाल इसके आसपास कोई मजबूत फिल्म नहीं दिख रही, संभव है कि फिल्म यह लक्ष्य पूरा कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava Day 30 Box Office Collection: Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Akshaye Khanna Movie Latest Earning
'छावा' फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'द डिप्लोमैट' भी नहीं रोक सकी रथ
'छावा' के बाद रिलीज हुईं फिल्में भी इसे टक्कर नहीं दे पाई। 'क्रेजी' भी 'छावा' का रथ नहीं रोक सकी और न ही कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में लगी जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' का असर विक्की कौशल की फिल्म पर पड़ा है। 

Box Office Collection Report: होली पर बेरंग रही 'द डिप्लोमैट', 'छावा' ने फिर पकड़ी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार

विज्ञापन
Chhaava Day 30 Box Office Collection: Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Akshaye Khanna Movie Latest Earning
'छावा' फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ये सितारे भी आए नजर
कल रविवार को इस फिल्म की कमाई में और इजाफा दर्ज होने की पूरी उम्मीद है। 'छावा' में रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई का किरदार अदा किया है। वहीं, अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है। 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed