सब्सक्राइब करें

Chhaava Box Office Collection Day 23: तेज हुई 'छावा' की दहाड़, चौथे शनिवार को पहुंची 500 करोड़ के पार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 08 Mar 2025 09:29 PM IST
सार

Chhaava Box Office Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर छावा की दहाड़ एक बार फिर तेज हो गई है। आइए जानते हैं कि चौथे शनिवार को फिल्म ने कितनी कमाई की है।
 

विज्ञापन
Chhaava Movie Box Office Collection Day 23 Vicky Kaushal Laxman Utekar Rashmika Mandanna
छावा - फोटो : अमर उजाला

विक्की कौशल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। बड़ी संख्या में दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि 23 दिनों में फिल्म ने कितना कारोबार कर लिया है।


Manushi Chhillar-Veer Pahariya: वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं मानुषी छिल्लर? अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ बताया सच

Trending Videos
Chhaava Movie Box Office Collection Day 23 Vicky Kaushal Laxman Utekar Rashmika Mandanna
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
लोगों को पसंद आ रही फिल्म

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा' लोगों के दिलों को छू गई है। सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए दर्शक अब भी पहुंच रहे हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। फैंस को उनकी अदाकारी खूब पसंद आ रही है। 
Nayanthara: नयनतारा ने महिला दिवस पर मां के लिए लिखा खास संदेश, बोलीं- ‘आप जैसा होना असंभव है’

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava Movie Box Office Collection Day 23 Vicky Kaushal Laxman Utekar Rashmika Mandanna
छावा - फोटो : यूट्यूब
तेज रफ्तार से कमाई कर रही फिल्म

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 219.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में भी 'छावा' की रफ्तार बरकरार नजर आई थी। दूसरे सप्ताह में फिल्म शानदार कमाई करते हुए 180.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे हफ्ते में भी 'छावा' की मजबूत पकड़ बरकरार नजर आई थी। फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 84.05 करोड़ रुपये बटोरे थे।

Chhaava Movie Box Office Collection Day 23 Vicky Kaushal Laxman Utekar Rashmika Mandanna
500 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला
500 करोड़ी क्लब में हुई शामिल

चौथे हफ्ते में भी 'छावा' का तूफान थमता नजर नहीं आ रहा है। चौथे शुक्रवार को फिल्म ने आठ करोड़ 75 लाख रुपये का कारोबार किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 23वें दिन फिल्म ने 12.38 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 504.68 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Chhaava Movie Box Office Collection Day 23 Vicky Kaushal Laxman Utekar Rashmika Mandanna
'छावा' फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्की कौशल की पिछली पांच फिल्मों का कलेक्शन
फिल्म                 कलेक्शन (रुपये में)
छावा                           504.68 करोड़ 
बैड न्यूज 66.28 करोड़
डंकी                          212.42 करोड़
सैम बहादुर 92.98 करोड़
द ग्रेड इंडियन फैमिली 5.65 करोड़

संबंधित वीडियो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed