{"_id":"5e0db28c8ebc3e87da177582","slug":"chhapaak-actress-deepika-padukone-birthday-plan-is-not-with-ranveer-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हो गया दीपिका पादुकोण के 34वें बर्थडे प्लान का खुलासा, पति रणवीर के साथ नहीं बल्कि ऐसे बिताएंगी दिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हो गया दीपिका पादुकोण के 34वें बर्थडे प्लान का खुलासा, पति रणवीर के साथ नहीं बल्कि ऐसे बिताएंगी दिन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 02 Jan 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन इस साल अपना जन्मदिन खास तरीके से मनाने की पूरी तैयार कर चुकी हैं। रात को पति रणवीर सिंह के साथ केक काटने के बाद दीपिका सुबह सुबह उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होने वाली हैं। सूबे की राजधानी में वह कुछ खास लोगों के साथ खास तरह से जन्मदिन मनाने वाली हैं।
2 of 4
deepika padukone
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण के करीबी बताते हैं कि वह इस साल अपने जन्मदिवस पर लखनऊ के शीरोज कैफे में वक्त बिताएंगी। शीरोज कैफे एक बेहद खास कैफे है जिसे एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा चलाया जाता है। अपनी अगली फिल्म 'छपाक' में दीपिका एक एसिड अटैक पीड़ित के रूप में नजर आएंगी। एक सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म में इस किरदार को वो संघर्ष दिखाया जाएगा जिसके चलते सर्वोच्च न्यायालय को देश में तेजाब की बिक्री को लेकर फैसला सुनाना पड़ा।
3 of 4
Deepika Padukone
- फोटो : Social Media
दीपिका की योजना लखनऊ में शीरोज कैफे में वक्त बिताने के बाद कुछ और लोगों से भी मिलने की है, जिसकी योजना पर अब भी काम चल रहा है। लखनऊ के बाद वह दिल्ली पहुंचेंगी और रविवार की शाम से ही फिल्म के प्रचार का काम शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दीपिका फिल्म छपाक के बाद मार्च में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है, जिसमें वह गली बॉय के मशहूर कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखेंगी। फिल्म में अनन्या पांडे भी खास किरदार कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।