{"_id":"5e25b7d08ebc3e4b2a05dd31","slug":"chhapaak-actress-deepika-padukone-will-receive-the-world-economic-forum-26th-annual-crystal-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेश में क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित होंगी दीपिका पादुकोण, जानें क्यों मिल रहा है ये बड़ा सम्मान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विदेश में क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित होंगी दीपिका पादुकोण, जानें क्यों मिल रहा है ये बड़ा सम्मान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 20 Jan 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ऐसी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं जो न सिर्फ फिल्मों बल्कि समाज की बेहतरी के लिए भी हमेशा कुछ न कुछ करती रहती हैं। दीपिका पादुकोण हमेशा मेंटल हेल्थ को लेकर खुलकर बात करती हैं और दीपिका के इसी कार्य को लेकर अब दीपिका को एक बड़ा सम्मान मिलने वाला है।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : deepika padukone
दरअसल दीपिका पादुकोण को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की एनुअल मीटिंग दावोस में आयोजित होगी और वहीं पर ही अभिनेत्री को सम्मानित किया जाएगा। वहीं दीपिका भी इस कार्यक्रम के लिए दावोस रवाना हो गई हैं।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
बता दें कि दावोस में होने वाली ये मीटिंग 21 जनवरी से शुरू होगी। दीपिका को ये सम्मान उनके द्वारा मेंटल हेल्थ को लेकर किए गए कार्य के लिए दिया जा रहा है। याद दिला दें कि जब इस सम्मान की घोषणा की गई थी तो दीपिका का नाम चयन किए जाने के बाद फोरम की ओर से कहा गया था कि दीपिका एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित अभिनेता, फैशन आइकन हैं मेंटल हेल्थ एंबेसडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
वैसे बात दीपिका पादुकोण के फिल्मी करियर की करें तो 10 जनवरी 2020 को दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म में दीपिका एक एसिड अटैक पीड़िता का किरदार निभाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मैसी भी नजर आ रहे हैं। फिल्म ने अभी तक महज 32.48 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 10 जनवरी को छपाक के साथ ही रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर ने अभी तक 167. 45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।