फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Geet 2020: दिल छू लेगा छठ पूजा का ये नया भोजपुरी गाना 'छठ करीह जरूर', सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

Fri, 20 Nov 2020 11:22 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अणर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अणर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 20 Nov 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Chhath Geet 2020 Viral Bhojpuri gana Video Chhath Kariha Jaroor Song Out Now
छठ करीह जरूर - फोटो : Youtube

बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के इलाकों में छठ के व्रत का काफी महत्व माना जाता है। छठ पूजा की तैयारी महीने भर से ही शुरू हो जाती है। वहीं चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की महिमा का गुणगान जितना किया जाए कम है। छठ का नाम लेते ही कई बातें सामने आ जातीं हैं, उनमें से एक है छठ गीत। हर साल कई छठ गीत लोगों की जुबान पर चढ़ते हैं, कुछ दिल को छू जाते हैं। उन्हीं में से एक गीत है, छपरा के रहने वाले अभिषेक अरुण का। अभिषेक पिछले तीन वर्षों से छठ विषय पर म्यूजिक वीडियो बनाते आ रहे हैं जिसमें वे अलग अलग कहानियों के साथ गायकी का भी प्रदर्शन अच्छी तरह से करते हैं। इस बार भी उनकी टीम ने एक लाजवाब  छठ वीडियो बनाया है जिसमें एक दिल को छू जाने वाली कहानी है।

Chhath Geet 2020 Viral Bhojpuri gana Video Chhath Kariha Jaroor Song Out Now
छठ करिह जरूर - फोटो : Youtube

इस बार कोरोना काल के बाद यहां के प्रवासी मजदूर जब घर वापिस आए हैं तो उनकी जिंदगी कैसे बीती है, बेरोजगारी ऊपर से छठ जैसा त्योहार साथ ही उनके साथ साथ क्या समस्या आई हैं और उनकी मदद हम कैसे कर सकते हैं, यही थीम इस वीडियो में दिखाई गई है। वीडियो काफी भावुक है जो आपकी आंखों में आंसू ला देगा। बतौर निर्देशक अभिषेक कहते हैं 'लोग इस वीडियो को इतना प्यार देंगे ये तो मैंने सोचा ही नहीं था। छोटा शहर, कम रिसोर्स, कम बजट आदि जैसी स्थिति में काम करना मुश्किल होता है, लेकिन जज्बा हो तो कुछ भी हो सकता है। एक प्रयास था कुछ अच्छा करने का, मैंने कोशिश की है और लोग प्यार दे रहे हैं। मैं आगे भी यहीं रहकर यहां की कहानियां आपके सामने लाते रहूंगा, बिना मेरे सहयोगियों के शायद यह वीडियो कभी नहीं पूरा हो सकता था, सभी को धन्यवाद और बधाई।'

Chhath Geet 2020 Viral Bhojpuri gana Video Chhath Kariha Jaroor Song Out Now
छठ करिह जरूर - फोटो : Youtube

वीडियो के मुख्य पात्र हैं रेडियो मयूर के आर जे ए जे अमरजीत और सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार। चरित्र अभिनेताओं के रूप में अतुल कुमार (बॉम्बे जिम), अभिजीत सिन्हा ( NCC कंप्यूटर्स), पुनीत गुप्ता (आर्या कंस्ट्रक्शन एन्ड सप्लायर्स), श्याम कुमार (बी अलंकार जेवेलेर्स एन्ड संस) और डॉ अनिल कुमार ( संजीवनी नर्सिंग होम एवं मैटरनिटी सेंटर) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Geet 2020 Viral Bhojpuri gana Video Chhath Kariha Jaroor Song Out Now
छठ करिह जरूर - फोटो : Youtube

गीत के बोल लिखें हैं, कंपोज किया है, खुद गाया भी है, और वीडियो के निर्देशक भी हैं अभिषेक अरुण। म्यूजिक डायरेक्टर हैं बनारस के युवा संगीतकार अप्रतीम त्रिपाठी। म्यूजिक सुपरविजन है अजय त्रिपाठी का। सिनेमेटोग्राफी और संकलन है शक्ति डॉस द्वारा, बांसुरी वादन है अतुल शंकर, वोकल सपोर्ट और आलाप है ऋषव तुषार का और आशीर्वाद दिया है पशुपतिनाथ अरुण व मीरा अरुण ने। 

वीडियो प्रोडक्शन में सहयोगी हैं : रजत, कुश, अभिनंदन, शबनम, सोनू, राजू।

विज्ञापन
Chhath Geet 2020 Viral Bhojpuri gana Video Chhath Kariha Jaroor Song Out Now
छठ करिह जरूर - फोटो : Youtube

म्यूजिक वीडियो को बिहार के कई जाने माने सोशल मीडिया पेज पर एक साथ रिलीज किया गया और 24 घंटे के अंदर ही ये सोशल साइट पर छा गया। देश विदेश से लोग इस गीत को सराह रहे हैं। टीवी और सिनेमा में कई बड़े नाम इस वीडियो को देखकर भावुक हो गए हैं।
पढ़ें: पटाखे के पैकेट पर परिणीति चोपड़ा की तस्वीर देख फैन ने पूछा सवाल, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed