हिंदी सिनेमाजगत में कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। इन कलाकारों में श्रीदेवी, पद्मिनी कोल्हापुरे, सारिका, ऋतिक रोशन और संजय दत्त का नाम शामिल है। इन सभी एक्टर्स ने बचपन से ही फिल्मों में अपनी पकड़ ऐसी बनाई की आज भी बॉलीवुड में इनकी तूती बोलती हैं। वहीं कुछ एक्टर ऐसे हैं जिन्होंने बचपन में तो कामयाबी का मुकाम हासिल किया लेकिन बतौर लीड एक्टर इंडस्ट्री में फ्लॉप रहे। तो चलिए 'बाल दिवस' के मौके पर हम आपको ऐसे 6 एक्टर्स के नाम बताते हैं जिनका नाम आज फ्लॉप एक्टर की लिस्ट में लिया जाता है।
Children's Day 2018: इन 6 चाइल्ड स्टार्स ने दी थी कई सुपरहिट फिल्म, लीड रोल में आते ही हो गए फ्लॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'गदर' का 'जीते'(उत्कर्ष)
सनी देओल की फिल्म 'गदर' में उनके बेटे जीते का रोल निभाने वाला उत्कर्ष अब बड़ा हो गया है। 'गदर' फिल्म में जीते ने दमदार रोल निभाया था। फिल्म में जीते के डायलॉग से ज्यादा मासूम चेहरे और सरदार वाले क्यूट लुक ने लोगों को इंप्रेस किया था। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि जीते का किरदार निभाने वाला उत्कर्ष फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं। अनिल ने इस साल 'जीनियस' फिल्म से बॉलीवुड में उत्कर्ष को लांच किया था। हालांकि उनकी पहली फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।
जुगल हंसराज
जुगल हंसराज ने साल 1983 में 'मासूम' फिल्म से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके साथ उर्मिला ने भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। जुगल हंसराज की चाइल्ड एक्टर के तौर पर यह पहली फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद जुगल हंसराज कई सारी फिल्मों में नजर आए जैसे कर्मा, सल्तनत। जुगल ने बतौर एक्टर साल 1994 में 'आ गले लग जा' फिल्म से डेब्यू किया था जो कि बुरी तरह से पिट गई। हालांकि साल 2000 में आई 'मोहब्बतें' फिल्म हिट हुई थी लेकिन वह इंडस्ट्री में जगह नहीं बना पाए।
आफताब शिवदासानी
आफताब शिवदासानी लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि एक ऐसा वक्त था जब आफताब की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। आफताब ने बतौर चाइल्ड एक्टर साल 1987 में 'मिस्टर इंडिया' फिल्म से एंट्री की थी। इसके बाद 'शहंशाह', 'चालबाज', 'अव्वल नंबर' और 'इंसानियत' जैसी फिल्मों में आए। इसके बाद आफताब ने राम गोपाल वर्मा की 'मस्त' फिल्म से डेब्यू किया। फिल्म तो हिट हुई थी लेकिन आफताब का करियर कुछ खास नहीं चल पाया।
राजू श्रेष्ठा
बॉलीवुड में मास्टर राजू के नाम से मशूहर राजू श्रेष्ठा ने बतौर चाइल्ड एक्टर कई सारे किरदार निभाए। 70 के दशक में राजू ने फिल्मों में अपनी क्यूटनेस से ऐसी छाप छोड़ी कि लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। राजू ने 'परिचय', 'बावर्ची', 'चितचोर' और 'किताब' जैसी फिल्मों में नजर आए। बतौर चाइल्ड एक्टर राजू ने जो नाम कमाया उतनी कामयाबी आगे चलकर नहीं हासिल कर पाए। हालांकि राजू ने फिल्मों के अलावा सीरियल भी किए लेकिन वह मुकाम हासिल नहीं कर पाए।