फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार फिल्म में साउथ के सुपरस्टार संग नजर आएंगे अमिताभ बच्चन, देखिए ये दमदार लुक

Tue, 21 Aug 2018 04:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
chiranjeevi and amitabh starrer film will release in 2019
Tollywood

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी कल 22 अगस्त को अपने 65 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। उनका तेलुगू सिनेमा में बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में पूरे देश में उनकी पॉपुलैरिटी की तूती बोलती है और साल 2019 में वह एक और फिल्म में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी बड़े रोल में होंगे...

chiranjeevi and amitabh starrer film will release in 2019
Tollywood

बता दें कि चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन साल 2017 से फिल्म 'से रा नरसिम्हा रेड्डी' की शूटिंग कर रहे हैं। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म स्वतंत्रता सेनानी उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म से अमिताभ का लुक भी सामने आ चुका है जो बहुत वायरल हुआ था। फिल्म में चिरंजीवी के बेटे रामचरण भी होंगे 

chiranjeevi and amitabh starrer film will release in 2019
Tollywood

फिल्म में अमिताभ बच्चन स्वतंत्रता सेनानी उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी का किरदार करते नजर आएंगे। फिल्म चिरंजीवी के प्रोड्क्शन हाउस कोनिडेला के बैनर तले बन रही है। फिल्म को सुरेंद्र रेड्डी डायरेक्ट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
chiranjeevi and amitabh starrer film will release in 2019
Tollywood

बात करें फिल्म की स्टारकास्ट की तो चिरंजीवी और अमिताभ के आलावा फिल्म में सुपरहिट एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में होंगी। साथ ही एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, प्रज्ञा जायसवाल, विजय सेथूपथी, सुदीप जैसे स्टार सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
chiranjeevi and amitabh starrer film will release in 2019
Tollywood

चिरंजीवी की ये 151 वीं फिल्म होगी जो कि किसी स्वतंत्रता सेनानी रायलासीमा उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग 6 दिसंबर 2017 को हैदराबाद से शुरू हो चुकी है। ऐसे में पिछले साल 22 अगस्त 2017 को चिरंजीवी के जन्मदिन पर इस फिल्म का पहला मोशन पोस्टर और नाम सामने आया था। बता दें कि 6 दिसंबर 2017 से ही इस फिल्म की शूटिंग जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed