{"_id":"5b7bc55742c792462e3b2f05","slug":"chiranjeevi-birthday-special-9-unknown-facts-about-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"100 दिनों से ज्यादा सिनेमाहॉल में इस एक्टर का रहा है कब्जा, पहली 10 करोड़ी फिल्म देने का है रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
100 दिनों से ज्यादा सिनेमाहॉल में इस एक्टर का रहा है कब्जा, पहली 10 करोड़ी फिल्म देने का है रिकॉर्ड
Wed, 22 Aug 2018 07:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 22 Aug 2018 07:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
Chiranjeevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सिनेमा में अपने दमदार किरदार से तहलका मचाने वाले एक्टर चिरंजीवी 22 अगस्त को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। चिरंजीवी की न केवल सिनेमाजगत में अच्छी पारी रही बल्कि वह एक कुशल राजनेता भी हैं। चिरंजीवी के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
2 of 10
Chiranjeevi
ज्यादातर लोग इस साउथ सुपरस्टार को चिरंजीवी नाम से ही जानते हैं। चिरंजीवी का असली नाम कोनिदेला शिवा शंकरा वरा प्रसाद है। इतना बड़ा नाम होने की वजह से इस एक्टर ने अपना नाम बदलकर चिरंजीवी रख लिया था। चिरंजीवी का जन्म मोगलथुर के पास छोटे से गांव नरसपुर में हुआ था।
3 of 10
Chiranjeevi
चिरंजीवी का नाम अपने समय में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शुमार है। यहां तक कि उस वक्त बॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा चिरंजीवी की फीस होती थी। 'प्रणाम खरीदू' चिरंजीवी की पहली फिल्म थी जो कि साल 1978 में रिलीज हुई थी। हालांकि बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि चिरंजीवी ने डेब्यू 'पुनाधिरल्लू' फिल्म से करने वाले थे जो कि उसी साल 1978 में बनी थी। हालांकि कुछ कारणों की वजह से यह फिल्म एक साल बाद 1979 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Chiranjeevi
के मुराली मोहन राव ने 1990 में 'कोडमा सिमहम' फिल्म डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में चिरंजीवी मुख्य किरदार में थे। यह फिल्म साउथ की पहली ऐसी फिल्म थी जिसे अंग्रेजी भाषा में डब किया गया था। अंग्रेजी वर्जन में इस फिल्म का नाम 'हंटर्स ऑफ द इंडियन ट्रेजर्स' था।
विज्ञापन
5 of 10
Chiranjeevi
चिरंजीवी की फिल्म 'घराना मोगुदु' पहली टॉलीवुड फिल्म थी जिसने 10 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म को के राघवेंद्र राव ने डायरेक्ट किया था। यहां तक कि इस फिल्म ने तेलुगु बेस्ट फिल्म फिल्म फेयर का अवॉर्ड भी जीता था। इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी बनाया गया था जिसका नाम 'लाडला' था। इसमें अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।