साउथ के शानदार एक्टर्स में से एक चिरंजीवी (Chiranjeevi Birthday) 22 अगस्त को जन्मदिन मनाते हैं। चिंरजीवी का असली नाम कोणिदेल शिव शंकर वर प्रसाद है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम चिरंजीवी रख लिया। चिरंजीवी साउथ इंडियन फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड में हाथ आजमा चुके हैं। चिरंजीवी को पसंद करने वाले फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं।
{"_id":"5f3e61a38ebc3e4ade1d9fc9","slug":"chiranjeevi-birthday-special-lesser-known-facts-about-south-superstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chiranjeevi Birthday: एक साल में चिरंजीवी ने दी थीं 14 हिट फिल्में, बन गए थे भारत के सबसे महंगे एक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chiranjeevi Birthday: एक साल में चिरंजीवी ने दी थीं 14 हिट फिल्में, बन गए थे भारत के सबसे महंगे एक्टर
Sat, 22 Aug 2020 08:42 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 22 Aug 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
Chiranjeevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरंजीवी
- चिरंजीवी के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कई अनकहीं बातें बताने जा रहे हैं। जो आप में से शायद बहुत कम लोगों को पता होगी। चिरंजीवी की पहली फिल्म ‘पुनाधिरल्लू’थी, लेकिन इससे पहले उनकी फिल्म ‘प्रणाम खरीदू मना वूरी पंडावुलू’ रिलीज हुई थी।
chiranjeevi
- फोटो : amar ujala
- 1992 में आई फिल्म ‘घराना मोगुदु’ के चलते वह भारत के सबसे महंगे एक्टर बन गए थे। एक बार उन्होंने इस मामले में अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया था। चिरंजीवी को सात बार दक्षिण भारतीय फिल्मफेयर अवॉर्ड और चार बार नंदी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। चिरंजीवी काफी लग्जरी लाइफ स्टाइल जीते हैं। उनके बेटे राम चरण भी जाने माने अभिनेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चिरंजीवी और उनकी पत्नी के साथ दोनों बेटियां
- फोटो : सोशल मीडिया
- चिरंजीवी की साल 1980 में एक के बाद एक लगातार 14 बड़ी फिल्में रिलीज हुईं और इन सभी फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। चिरंजीवी ने एक्टिंग से लेकर राजनीति तक में अपना लोहा मनवाया है। उन्हें साल 2000, 2003, और 2005, में बेस्ट एक्टर फिल्म फेयर अवार्ड और 2011 में फिल्मफेयर की तरफ से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
Chiranjeevi
- चिरंजीवी की शादी तेलुगू फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन अल्लू रामलिंगय्या की बेटी सुरेखा के साथ वर्ष 1980 में हुई थी। चिरंजीवी ने करीब 150 फिल्मों में काम किया है। साल 2008 में उन्होंने प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की थी। हालांकि बाद में उनकी इस पार्टी का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हो गया। 2006 में चिरंजीवी को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।