फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Godfather Hindi Trailer: सलमान खान की तेलुगू सिनेमा में एंट्री, विवेक ओबेरॉय की इस फिल्म से बना सीधा कनेक्शन

Sat, 01 Oct 2022 08:31 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 08:31 PM IST
विज्ञापन
chiranjeevi salman khan Starrer Godfather Hindi Trailer out now film will release on 5 october 2022
गॉडफादर में सलमान खान और अभिनेता चिरंजीवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के बाद हिंदी सिनेमा के दबंग खान सलमान खान का भी आखिरकार तेलुगू सिनेमा में दमदार तरीके से डेब्यू हो ही गया। तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ बनी उनकी फिल्म 'गॉड फादर' का शनिवार को मुंबई में हिंदी ट्रेलर लांच हुआ। इस अवसर पर सलमान खान ने कहा, ‘लोग हॉलीवुड की फिल्में करना चाहते है लेकिन मैं साउथ की फिल्में करके तीन हजार करोड़ से चार हजार करोड़ रुपये कमाना चाहता हूं। वैसे सलमान खान इस बात का खुलासा पहले ही कर चुके है कि 'गॉड फादर' में काम करने के बदले उन्होंने अपनी फीस नहीं ली है और ये उन्होंने सिर्फ चिरंजीवी के प्रति अपने प्यार की वजह से की है।

chiranjeevi salman khan Starrer Godfather Hindi Trailer out now film will release on 5 october 2022
गॉडफादर ट्रेलर लॉन्च पर चिरंजीवी और सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान साउथ सिनेमा का हिस्सा बनकर काफी खुश नजर आए। 'गॉड फादर' की शूटिंग के दौरान उन्होंने काफी एंजॉय भी किया। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें एक काम बहुत चुनौतीपूर्ण लगा। सलमान खान कहते है, 'वैसे तो फिल्म में मेरे डायलॉग हिंदी में हैं। लेकिन मुझे एक लाइन का डायलॉग वहां की भाषा में भी बोलना था जो मेरे लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण था।' फिल्म ‘गॉड फादर’ तेलुगू में बनी फिल्म है जिसे अन्य भारतीय भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है। ये फिल्म मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी और विवेक ओबेरॉय की सुपरहिट फिल्म ‘लुसिफर’ पर आधारित रही है। ‘लुसिफर’ के रीमेक राइट्स हाल ही में नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं।

chiranjeevi salman khan Starrer Godfather Hindi Trailer out now film will release on 5 october 2022
गॉडफादर ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जब भी साउथ का कोई स्टार अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में मुंबई आता है। तो, उससे साउथ बनाम बॉलीवुड के मुद्दे पर सवाल पूछा ही जाता है? इस सवाल के जवाब में जैसे ही चिरंजीवी ने कहा कि हमारा सिनेमा एक है। साउथ के दर्शक हो या हिंदी सिनेमा के सबकी एहसास और सबसे जज्बात एक जैसे ही होते है। सलमान खान ने उनकी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'बॉलीवुड, टॉलीवुड ना जाने क्या क्या नाम मीडिया का दिया हुआ है। हमारी फिल्में भारतीय फिल्में होती है और विदेशों में हमारी फिल्मों की पहचान भारतीय सिनेमा के रूप में होती है।' फिल्म ‘गॉड फादर’ इसी शुक्रवार यानी 5 अक्तूबर को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chiranjeevi salman khan Starrer Godfather Hindi Trailer out now film will release on 5 october 2022
गॉडफादर ट्रेलर लॉन्च - फोटो : insta

पिछले कुछ दिनों से टाइगर श्रॉफ का नाम स्पाइडरमैन फिल्म के लिए दिए गए कथित ऑडीशन को लेकर सुर्खियों में है। वहीं हॉलीवुड के मसले पर सलमान खान ने फिल्म ‘गॉड फादर’ के ट्रेलर लॉन्च पर कहा, 'हमारे यहां के लोग हॉलीवुड की फिल्मों में काम करना चाहते है। लेकिन, मैं साउथ की फिल्मों से जुड़कर तीन  हजार करोड़ से लेकर चार  हजार करोड़ कमाना चाहता हूं। बॉलीवुड में रहकर तो तीन सौ करोड़ बहुत कमा लिए।'

विज्ञापन
chiranjeevi salman khan Starrer Godfather Hindi Trailer out now film will release on 5 october 2022
गॉडफादर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक मोहन राजा की फिल्म 'गॉड फादर' में सलमान खान की काफी लंबी भूमिका है। ट्रेड में भले ये चर्चा हो कि फिल्म में उनकी अतिथि भूमिका है लेकिन साउथ सिनेमा के नामचीन निर्देशक पुरी जगन्नाथ अपनी फिल्म 'लाइगर' के इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा कर चुके थे कि सलमान खान का फिल्म में अच्छा खासा लंबा रोल है। पुरी जगन्नाथ ने भी 'गॉड फादर' में पत्रकार की एक भूमिका निभाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed