हमारे अभिनेता अपने पात्रों के माध्यम से बहुत सारी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए जाने जाते हैं। हर किसी का दिल देश भक्ति की भावनाओं से भर जाता है, जब वह एक वास्तविक जीवन के नायक का किरदार निभाते हैं।
Top 5 South Films: कमल हासन की 'इंडियन' से महेश बाबू की 'सरिलरु नीकेवरु' तक, देखिए देशभक्ति को समर्पित कुछ साउथ फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सई रा नरसिम्हा रेड्डी
भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता 'उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी' के जीवन से प्रेरित चिरंजीवी स्टारर 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' देशभक्ति और महाकाव्य युद्ध दृश्यों का एक अदभूत मिश्रण है। भारत के पहले स्वतंत्रता सेनानी के रूप में चिरंजीवी का प्रदर्शन निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े कर देगा। इस फिल्म में नयनतारा, तमन्नाह, सुदीप, जगपति बाबू और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
इंडियन
कमल हासन ने इस फिल्म में अपनी देशभक्ति की भूमिका से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। फिल्म एक पूर्व स्वतंत्रता सेनानी पर केंद्रित है, जो भ्रष्टाचार को खत्म करने पर आमादा है। फिल्म का मुख्य आकर्षण कमल हासन का प्रभावी मेकओवर है।
सरिलरु नीकेवरु
फिल्म 'सरिलरु नीकेवरु' में सुपरस्टार महेश बाबू ने एक सेना अधिकारी, मेजर अजय कृष्ण की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एक ऐसे अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आतंकवाद से लड़ने और भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
थुप्पक्की
थलपति विजय अभिनीत 'थुप्पक्की' अच्छी तरह से प्लॉट की गई एक्शन-थ्रिलर फिल्मों में से एक है। क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म को 'हॉलिडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी' नाम से हिंदी में बनाया गया था। इसमें अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में थे।