उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के महिलाओं के फटी जींस पहनने वाले बयान पर जबरदस्त विवाद हो रहा है। उनके इस बयान पर आम जनता से लेकर बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। हाल ही में अभिनेत्री चित्राशी रावत की रिप्ड जींस पहने एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
फटी जींस पहनने पर ट्रोल हुईं चित्राशी रावत, कहा- तीरथ सिंह रावत मेरे पिता, लेकिन मुख्यमंत्री से मेरा कोई संबंध नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल चक दे इंडिया फिल्म में कोमल चौटाला का किरदार निभाने वाली चित्राशी रावत की रिप्ड जींस पहने तस्वीर सोशल मी़डिया पर वायरल हो रही है। वहीं चित्राशी के पिता का नाम तीरथ सिंह रावत है।ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स को लग रहा है कि चित्राशी उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत की बेटी है।
हालांकि सच्चाई ये है कि चित्राशी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की बेटी नहीं है, लेकिन उनके पिता का नाम भी तीरथ सिंह रावत है। अब एक जैसा नाम होने के चलते सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें सीएम की बेटी मानकर रिप्ड जींस पहनने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि चित्राशी भी उत्तराखंड से हैं और राज्य की हॉकी टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।
उनकी रिप्ड जींस में तस्वीर वायरल होने पर अभिनेत्री ने एक चैनल से बात करते हुए सारा मामला साफ किया। उन्होंने कहा, 'फटी जींस में मेरी एक तस्वीर वायरल हो रही है और दावा किया जा रहा है कि मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की बेटी हूं। ये सच है कि मेरे पिता का नाम तीरथ सिंह रावत है, लेकिन ये महज संयोग है। मेरा मुख्यमंत्री से कोई संबंध नहीं'।
बता दें कि उत्तराखंड के सीएम रावत ने एक बाल आयोग कार्यक्रम में कहा था, 'एक बार जब मैं प्लेन में बैठा था तो बगल में एक महिला बैठी थीं। उन्होंने गमबूट पहने थे, लेकिन घुटने फटे हुए थे और हाथ में कई कड़े थे। दो बच्चे साथ में दिखे और मेरे पूछने पर पता चला कि पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं और खुद वो कोई एनजीओ चलाती है। जो एनजीओ चलाती हैं उनके घुटने दिखते हैं। समाज के बीच में जाती हैं। बच्चे साथ में हैं। क्य़ा संस्कार देंगी ? उनके इस बयान के सामने आते ही लोगों ने इसका काफी विरोध किया जिसके बाद मुख्यमंत्री ने माफी भी मांग ली थी।