{"_id":"6055e1688ebc3e5912313f98","slug":"sapna-choudhary-instagram-photoshoot-in-western-look-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर अपनी अदाओं से जलवा बिखेर रहीं सपना चौधरी, वेस्टर्न लुक में फोटोशूट तेजी से वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक बार फिर अपनी अदाओं से जलवा बिखेर रहीं सपना चौधरी, वेस्टर्न लुक में फोटोशूट तेजी से वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 20 Mar 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) न केवल हरियाणा में बल्कि देश भर में 'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर हैं। हरियाणवी गानों पर लोगों को दीवाना बनाने वालीं सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह नए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बेटे को जन्म देने के बाद उन्होंने जोरदार कमबैक किया है। इसी बीच सपना ने एक बार फिर से अपने एक फोटोशूट की तस्वीरें आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। सपना का वैस्टर्न लुक में ग्लैमरस अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वो खूब वाहवाही लूट रही हैं।
2 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि सपना ने व्हाईट कलर का टॉप पहना जिसके साथ सिल्वर कलर की स्कर्ट मैच की है। इस लुक में सपना बेहद स्टाइलिश और हॉट लग रही हैं। उनकी ये तस्वीरें एक बार फिर फैंस के बीच छा गई हैं। उनकी ये तस्वीरें देखने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
3 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : instagram/itssapnachoudhary
सपना ने तस्वीरों के साथ एक दमदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि, चिंगारी को हवा देने की आदत नहीं हमारी, पर हक की बात पर आग लगाने का दम रखते हैं। तस्वीरों के साथ-साथ सपना का यह कैप्शन भी चर्चा का विषय बन गया है। सपना का यह बोल्ड अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि मां बनने के बाद सपना चौधरी के लगातार कई नए गाने लगातार रिलीज हो चुके हैं। 'चंद्रवाल', 'छन-छन', 'चटक-मटक' और 'लोरी' इस लिस्ट में शामिल हैं। यूट्यूब पर इन गानों ने धमाल मचाया हुआ है। सपना चौधरी का गाना ‘लोरी’ भी रिलीज के तुरंत बाद ही वायरल हो गया था और तेजी से सबकी जुबां पर चढ़ गया था।
गौरतलब है कि सपना चौधरी ने साल 2020 में जनवरी में अपने ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू संग सात फेरे लिए थे। इसके बाद अक्तूबर में उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। सपना चौधरी के पति वीर साहू हरियाणवी गाने लिखने के साथ-साथ एक्टिंग भी करते हैं। हाल ही में सपना चौधरी का गाना गुंडी रिलीज हुआ था जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।