हिंदी सिनेमा के दमदार निर्देशकों में से आर बाल्की इन दिनों अपनी फिल्म 'चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे दर्शकों के दिलों में इसे देखने का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। दर्शकों के इतने बेसब्र होने की दो वजह हैं। पहली फिल्म की दमदार स्टार कास्ट है और दूसरा फिल्म का पिछले दिनों रिलीज हुआ धमाकेदार ट्रेलर। 'चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' के ट्रेलर को मिले रिस्पॉन्स से साफ हो गया है कि दर्शकों को सुपरस्टार सनी देओल और दुलकर सलमान की जोड़ी देखने के लिए बहुत उत्सुक्ता है। जो लोग फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उन सभी के लिए एक खुशखबरी है, जिसे सुन उन सबके चेहरों पर एक लंबी सी मुस्कान आ जाएगी।
Chup: रिलीज से पहले दर्शकों को देखने मिलेगी 'चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट', जानिए कब और कैसे देख सकेंगे फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, इस मर्डर मिस्ट्री के निर्देशक आर बाल्की का यह वीडियो सनी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है, जिसमें बाल्की दर्शकों के लिए एक एलान करते नजर आ रहे हैं। आर बाल्की ने वीडियो में 'चुप: द रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' को लेकर एक बड़ा एलान किया है। साझा किए गए वीडियो में आर बाल्की सभी से कह रहे है कि 'हाई मैं चुप का लेखक और निर्देशक आर बाल्की हूं, जो 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मैं आज यहां आपको फिल्म के एक बहुत बहुत बहुत स्पेशल प्रिव्यू के लिए इनवाइट करने आया हूं, जो बिल्कुल फ्री है। यह फ्री प्रिव्यू 20 सितंबर को फिल्म की रिलीज से तीन दिन पहले रखा गया है।'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आर बाल्की कहते हैं, 'आम तौर पर ज्यादातर फिल्म्स दर्शकों से पहले फिल्म इंडस्ट्री के समीक्षकों को दिखाई जाती हैं। लेकिन पहली बार दर्शक किसी से भी पहले फिल्म देख पाएंगे। दर्शक ही किसी से भी पहले फिल्म के बारे में अपनी राय साझा करेंगे, जो मेरे लिए एक बहुत ही खास बात है। तो प्लीज अपना शो बुक करिए और मुझे बताइए आपको चुप कैसी लगी।' आर बाल्की का यह एलान सभी को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
बॉलीवुड को कई सफल और बेहतरीन तरीके से बुनी फिल्में देने वाले आर.बाल्की इस बार एक रोमांचक कहानी को पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' की कहानी एक आर्टिस्टिक टेस्ट रखने वाले कातिल और उसकी तलाश में जमीन आसमान एक कर देने वाले पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है। कातिल के निशाने पर फिल्मों को रेटिंग देने वाले क्रिटिक्स हैं। फिल्म में सनी देओल, दुलकर सलमान के साथ-साथ पूजा भट्ट भी अहम किरदार में नजर आ रही हैं। सनी देओल, दुलकर सलमान जैसी स्टारकास्ट और आर.बाल्की के निर्देशन में बनी यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।