फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूटा रिश्ता: सीआईडी के एक्टर ऋषिकेश पांडे का हुआ तलाक, 17 साल पहले रचाई थी शादी

Tue, 18 May 2021 04:00 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 18 May 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
CID Actor Hrishikesh Pandey Opens Up About His Divorce Says Pretending To Be Married Was A Challenge
ऋषिकेश पांडे - फोटो : Instagram

'सीआईडी' फेम एक्टर ऋषिकेश पांडे का पत्नी त्रिशा दुबाश से तलाक हो गया है। दोनों ने साल 2004 में शादी रचाई थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। कपल ने साल 2014 में अलग-अलग रहना शुरू कर दिया था और फिर तलाक की अर्जी भी दे दी थी। अब इस अर्जी के सात साल बाद कपल का तलाक मंजूर हुआ है। इस बारे में बात करते हुए ऋषिकेश ने कई बातें कही है और उन्होंने बताया है कि उनके बेटे की कस्टडी किसे मिली है। एक्टर ने ये भी बताया कि वो इतने सालों तक चुप क्यों रहे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ऋषिकेश ने अपने और त्रिशा के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। एक्टर ने कहा कि वो नहीं चाहते थे कि चीजें और खराब हो जाए। हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है और तलाक के बाद भी हम दोस्त बने रहेंगे। 

CID Actor Hrishikesh Pandey Opens Up About His Divorce Says Pretending To Be Married Was A Challenge
ऋषिकेश पांडे - फोटो : Instagram

एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में ऋषिकेश पांडे ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि, ''वक्त के साथ हमें महसूस हुआ कि हमारे बीच आपसी तालमेल की कमी है। हम दोनों ने फिर अलग रहना शुरू कर दिया क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि चीजें और भी बदतर हो जाएं। इतने सालों तक मैं इसलिए चुप रहा क्योंकि मैंने हमेशा अपनी प्राइवेसी की इज्जत की है। मैं इस बारे में इसलिए बात कर सकता हूं क्योंकि अब तलाक हो चुका है।'

CID Actor Hrishikesh Pandey Opens Up About His Divorce Says Pretending To Be Married Was A Challenge
ऋषिकेश पांडे - फोटो : Instagram

एक्टर ने आगे कहा कि, 'हम दोनों के मन में एक-दूसरे को लेकर किसी तरह की कोई कड़वाहट नहीं है। मैंने और त्रिशा ने मैच्योरिटी के साथ इसे हैंडल किया। मैं उसका और मेरे सास-ससुर का आभारी हूं, जिन्होंने हमारे अलग होने के फैसले के बावजूद हमें सपोर्ट किया।' तलाक के बाद बेटे दक्ष की कस्टडी ऋषिकेश पांडे को मिल गई है। उन्होंने बताया कि बेटे के कारण भी वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चुप रहे। उन्होंने कहा, 'अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अब तक चुप रहने का एक कारण मेरा बेटा भी था। मैं नहीं चाहता था कि इतनी छोटी सी उम्र में मेरे अलग होने की खबरें पढ़े। अब वह 12 साल का हो चुका है और इतना समझदार भी कि समझ जाए कि हम कैसे वक्त से गुजरे। हालांकि सबकुछ बैलेंस करना और एक शादीशुदा आदमी की तरह नाटक करना बहुत बड़ा चैलेंज था, पर किसी तरह मैं यह करने में कामयाब रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
CID Actor Hrishikesh Pandey Opens Up About His Divorce Says Pretending To Be Married Was A Challenge
बेटे दक्ष के साथ ऋषिकेश पांडे - फोटो : Instagram

ऋषिकेश ने कहा कि भले ही उन्हें बेटे की कस्टडी मिल गई है पर वह अपनी मां से मिलने के लिए एकदम स्वतंत्र है। वह जब चाहे उनसे मिल सकता है। वो आगे कहते हैं, 'मैं घंटों-घंटों शूटिंग करता हूं और इसलिए नहीं चाहता कि मेरा बेटा अकेला घर पर रहे। इसलिए मैंने उसका एडमिशन एक हॉस्टल में करवा दिया। ऐसा भी वक्त था जब मैं उसके स्कूल के फंक्शन में शामिल होने के लिए रातभर ड्राइव करके आता था। वह मेरे काम को समझता है। उसका अपनी मां और नाना-नानी के साथ भी अच्छा रिश्ता है। भले ही मुझे उसकी कस्टडी मिल गई है पर वह जब चाहे अपनी मम्मी से मिल सकता है।'

विज्ञापन
CID Actor Hrishikesh Pandey Opens Up About His Divorce Says Pretending To Be Married Was A Challenge
शिवांगी जोशी के साथ ऋषिकेश पांडे - फोटो : Instagram

ऋषिकेश पांडे की शादी भले ही टूट गई हो लेकिन प्यार पर उनका विश्वास अब भी कामय है। उन्होंने कहा कि, 'वह फिलहाल किसी रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं और एकदम खुश हैं।' बता दें, एक्टर ऋषिकेश पांडे सीआईडी के अलावा  'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'जग जननी मां वैष्णो देवी' जैसे कई धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed