नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह और करामाती अभिनेता संजय मिश्रा की नई फिल्म ‘कोट’ के ट्रेलर लॉन्च पर यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ से हिंदी सिनेमा में बड़े परदे पर लॉन्च हुईं अभिनेत्री शालिनी पांडे ने सारी लाइमलाइट लूट ली। शालिनी पांडे की बहन पूजा इस फिल्म की हीरोइन हैं। फिल्म ‘कोट’ से ही पूजा पांडे को अपना डेब्यू करना था लेकिन इस फिल्म को बनने मे देरी हुई और उनकी रिलीज हुई पहली फिल्म ‘सिया’ बन गई।
Coat Trailer: विवान की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचीं ‘जयेशभाई’ की हीरोइन, छोटी बहन को लेकर कह दी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'कोट' बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है, इस फिल्म में संजय मिश्रा ने गांव के लड़के माधो के पिता का किरदार निभाया है, जो गांव में सुअर पालन करते हैं। संजय मिश्रा ने कहा, 'जब फिल्म के निर्माता कुमार अभिषेक और निर्देशक अक्षय दित्ती उनके पास फिल्म फिल्म का ऑफर लेकर आए तो मुझे लगा कि मैं फिल्म पूरी नहीं कर पाऊंगा। लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और कई विपरीत परिस्थितियों के बावजूद फिल्म पूरी कर दी।'
Yash: KGF 3 के बाद रॉकी भाई ने मिलाया इस मलयालम डायरेक्टर से हाथ, फिल्म Yash 19 में आएंगे नजर
फिल्म में माधव की भूमिका निभा रहे विवान शाह ने कहा, 'इस फिल्म में काम करके देश और समाज के बारे में बहुत कुछ जानने का मौका मिला। इस फिल्म के माध्यम से एक अलग भारत को देखने का मौका मिला। हमारे समाज में ऐसे भी गरीब तबके के लोग रहते हैं जिन्हें देखकर हमदर्दी करने का मन करता है। हमारा समाज, धर्म और जाति के सिस्टम में बंटा हुआ है, जिसे जोड़ने की जरूरत है। इस फिल्म में काम करके दिल, आत्मा और आंखें खुल गई।'
अभिनेत्री शालिनी पांडे की बहन पूजा पांडे ने बतौर अभिनेत्री फिल्म 'कोट' से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन इससे पहले उनकी फिल्म 'सिया' रिलीज हुई। शालिनी पांडे अपनी छोटी बहन पूजा पांडे को प्रमोट करने के लिए फिल्म के ट्रेलर लांच पर आई थी। शालिनी पांडे ने कहा, 'हमारे साथ मेरे माता पिता नहीं रहते हैं, लेकिन आज के इवेंट की वीडियो रिकार्डिंग उनको भेजी है, वह बहुत खुश नजर आ रहे हैं। मैंने इससे पहले पूजा की फिल्म 'सिया' देखी थी, मुझे नहीं पता था कि पूजा इतनी अच्छी एक्टर है।
Prime Video: प्राइम वीडियो ने की सीरीज 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' की घोषणा, दिल दहला देगी शकीरी की मर्डर-मिस्ट्री
बातचीत के दौरान फिल्म के निर्देशक अक्षय दित्ती ने इस बात का खुलासा किया कि वह अपनी फिल्म 'कोट' के लिए पहले शालिनी पांडे को ही कास्ट करना चाह रहे थे, लेकिन जब उन्होंने पूजा पांडे की फोटो देखी, तो उन्हें फिल्म के लिए कास्ट कर लिया। शालिनी पांडे साउथ सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने साउथ में तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी’ से अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में की थी। वह साउथ की तमिल फिल्म '100 प्रतिशत काधल', तेलुगु फिल्मों 'महानती' जैसी साउथ की कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हिंदी सिनेमा में उन्हें सबसे बड़ा मौका रणवीर सिंह के साथ हिंदी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में मिला था।