फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cobra Trailer: चियान विक्रम की ‘कोबरा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Thu, 25 Aug 2022 09:03 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 25 Aug 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Cobra Trailer Chiyaan Vikram 25 avatars Srinidhi Shetty Irfan Pathan Action Thriller gives goosebumps to fans
कोबरा ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

चियान विक्रम तमिल सिनेमा के सबसे बड़े नामों में से एक है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कोबरा' एक हफ्ते में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी बीच आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर बेहद दिलचस्प लग रहा है और निश्चित रूप से आपको स्क्रीन से बांधे रखेगा। 'कोबरा' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें चियान विक्रम 25 अलग-अलग अवतारों में दिखाई देंगे। ट्रेलर को फैंस से भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

Cobra Trailer Chiyaan Vikram 25 avatars Srinidhi Shetty Irfan Pathan Action Thriller gives goosebumps to fans
कोबरा ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

अजय आर ज्ञानमुथु द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म का हाल ही में टीजर भी रिलीज किया गया था, जिसे भी दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिला था। वहीं, अब फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ गया है, जो काफी शानदार लग रहा है। ट्रेलर में विक्रम के 25 लुक में से कुछ दिखाए भी गए हैं, जिनमें वह शानदार लग रहे हैं। फिल्म में चियान विक्रम एक मैथमेटिशियन का किरदार निभा रहे हैं, जिसे गणित में महारथ हासिल है। 

Cobra Trailer Chiyaan Vikram 25 avatars Srinidhi Shetty Irfan Pathan Action Thriller gives goosebumps to fans
इरफान पठान, श्रीनिधि शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

कोबरा में चियान विक्रम के अलावा श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके अलावा, मिया जॉर्ज, रोशन मैथ्यू, सरजानो खालिद, पद्मप्रिया, मोहम्मद अली बेग, कनिहा, मिरनालिनी रवि, मीनाक्षी और के.एस. रविकुमार भी फिल्म में सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 31 अगस्त को तेलुगू, तमिल और हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cobra Trailer Chiyaan Vikram 25 avatars Srinidhi Shetty Irfan Pathan Action Thriller gives goosebumps to fans
चियान विक्रम - फोटो : File pic

बता दें कि चियान विक्रम आखिरी बार कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी 'महान' में नजर आए और अब 'कोबरा' के साथ वह स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। वहीं, इसके बाद वह मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' में भी दिखाई देंगे। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि, तृषा, प्रकाश राज और शोभिता धूलिपाला भी शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed