{"_id":"63078b218f77bb55f651de62","slug":"liger-actor-vijay-devarakonda-old-tweet-viral-he-says-our-film-cross-200-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Liger: ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत के बीच वायरल हो रहा विजय का पुराना ट्वीट, फिल्म को लेकर किया था इतना बड़ा दावा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Liger: ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत के बीच वायरल हो रहा विजय का पुराना ट्वीट, फिल्म को लेकर किया था इतना बड़ा दावा
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने बनाया है। इस फिल्म के जरिए विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं और अनन्या पांडे साउथ में। इस फिल्म के जरिए विजय और अनन्या दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इस फिल्म को साउथ में मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं, वहीं ओपनिंग डे पर हिंदी भाषा में भी फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं मिल रहे हैं। दर्शकों को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आ रही है।
2 of 4
फिल्म ‘लाइगर’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे को प्रमोशन के दौरान देखने के लिए जितनी भीड़ उमड़ी थी, उतनी भीड़ सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिल रही है। वहीं इन दिनों जिस तरीके से बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है, उस हिसाब से लाइगर की ओपनिंग फिल्म के लिए एक अच्छा संकेत नहीं है। इसी बीच सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा का एक पुराना ट्वीट फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म लाइगर के लिए 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने का दावा किया था।
3 of 4
लाइगर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान खबर आई थी कि लाइगर को डिजिटली रिलीज के लिए 200 करोड़ रुपये ऑफर हुए थे, लेकिन मेकर्स ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। इस खबर को विजय देवरकोंडा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी साझा किया था, इसके साथ ही उन्होंने ये भी लिखा था कि इससे ज्यादा तो ये फिल्म थियेटर में कमा लेगी। ओपनिंग डे पर हुई धीमी शुरुआत के बाद ये ट्वीट वायरल हो रहा है।
विजय और अनन्या दोनों इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। दोनों ने जमकर फिल्म का प्रमोशन किया है। लाइगर की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी एक स्ट्रीट फाइटर की है, जिसका किरदार विजय देवरकोंडा ने निभाया है। वहीं, अनन्या पांडे ने विजय के लेडी लव की भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म में माइक टायसन ने भी कैमियो किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।