मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में रोज कुछ न कुछ होता रहता है। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। एक और जहां राजू श्रीवास्तव के होश में आने की खबरों के बीच उनकी बेटी ने बयान जारी किया, तो जैकलीन फर्नांडीज ने ईडी पर पक्षपात का आरोप लगाया है। इसके अलावा 'पठान' से जॉन अब्राहम का और 'इमरजेंसी' से मिलिंद सोमन का लुक सामने आया है। तो चलिए बताते हैं आपको आज की बड़ी खबरें...
{"_id":"6307870757d5641d470b4523","slug":"filmy-wrap-jacqueline-fernandez-alleges-ed-bias-sidhu-moosewala-song-jaandi-vaar-read-10-entertainment-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Filmy Wrap: जैकलीन का ईडी पर आरोप और इस दिन आएगा सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Filmy Wrap: जैकलीन का ईडी पर आरोप और इस दिन आएगा सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
Thu, 25 Aug 2022 07:59 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 25 Aug 2022 07:59 PM IST
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडीस, सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीशान कादरी
- फोटो : सोशल मीडिया
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के अभिनेता जीशान कादरी पर धोखाधड़ी और कार चोरी का आरोप लगा है। अभिनेता पर आरोप है कि उन्होंने क्राइम पेट्रोल की निर्माता शालिनी चौधरी को धोखा दिया है। मुंबई के मलाड में जीशान के खिलाफ धारा 420 और 406 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रोड्यूसर का कहना है कि जीशान ने उनकी ऑडी 6 कार चोरी और कई लाख रुपये की धोखाधड़ी भी की है। बता दें कि स्क्रीनराइटर जीशान कादरी पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं, लेकिन इस बार उनपर गंभीर आरोप लगे हैं।
Zeishan Quadri: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के एक्टर पर 38 लाख की हेराफेरी और चोरी का आरोप, FIR दर्ज
Zeishan Quadri: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के एक्टर पर 38 लाख की हेराफेरी और चोरी का आरोप, FIR दर्ज
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले को लेकर लगातार चर्चा में हैं। बीते दिनों इस मामल में प्रवर्तन निदेशालय ने एक्ट्रेस को आरोपी बनाया था। हालांकि, अब इस मामले में अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जैकलीन ने कहा कि आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से उपहार लेने वाली अन्य हस्तियों को गवाह बना लिया गया है, जबकि उन्हें एक आरोपी बना दिया गया है।
Money Laundering Case: जैकलीन ने ईडी पर लगाया पक्षपात का आरोप, बोलीं- नोरा को गवाह और मुझे आरोपी बना दिया
Money Laundering Case: जैकलीन ने ईडी पर लगाया पक्षपात का आरोप, बोलीं- नोरा को गवाह और मुझे आरोपी बना दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशक सावन कुमार टाक
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवड के मशहूर प्रोड्यूसर डायरेक्टर सावन कुमार टाक का निधन हो गया है। बीती रात तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उन्होंने शाम करीब चार बजकर पंद्रह मिनट पर अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर और हार्टअटैक के चलते हुआ है।
Sawan Kumar: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सावन कुमार टाक का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Sawan Kumar: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सावन कुमार टाक का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : ANI
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले 15 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। हर कोई कॉमेडियन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। लेटेस्ट खबरों के मुताबिक उनकी तबीयत में सुधार आ गया है और वह होश में भी आ गए हैं। वहीं, अब राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने सबसे अपील भी की है।
Raju Srivastava: राजू के होश में आने की खबरों के बीच बेटी का बयान, अविश्वसनीय सूत्रों पर भरोसा न करने की अपील
Raju Srivastava: राजू के होश में आने की खबरों के बीच बेटी का बयान, अविश्वसनीय सूत्रों पर भरोसा न करने की अपील