{"_id":"63463c23447d0f49be3b6123","slug":"code-name-tiranga-box-office-collection-prediction-parineeti-chopra-harrdy-sandhu-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Code Name Tiranga BO Prediction: दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाएंगी परिणीति! पहले दिन होगी इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Code Name Tiranga BO Prediction: दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाएंगी परिणीति! पहले दिन होगी इतनी कमाई
परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ पंजाबी सिंगर हार्डी संधू भी नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी चर्चा थी। ट्रेलर तो दर्शकों तो काफी दमदार लगा था। इस फिल्म में परिणीती चोपड़ा अपना बबली अवतार छोड़कर एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं ये फिल्म कितने बजट में बनी है और पहले दिन लगभग कितनी कमाई कर सकती है-
2 of 4
हार्डी संधू, परिणीति चोपड़ा
- फोटो : social media
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि परिणीति चोपड़ा एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं, जिसका नाम दुर्गा है और वो अपने देश के लिए कुछ भी कर गुजर जाने को तैयार हैं। परिणीति को उनके टैलेंट के दम पर एक बेहद अहम मिशन पर भेजा जाता है। वह बंदूकें चलाने के साथ-साथ फिजिकली भी काफी एक्टिव और फिट हैं जो उन्हें एक सुपर एजेंट बनाता है। फिल्म में रॉ एजेंट की भूमिका निभाने वाली परिणीति हार्डी संधू के साथ कुछ वक्त बिताती हैं और सच में दिल दे बैठती हैं। इसके बाद फर्ज और प्यार के बीच की जंग शुरू होती है।
फिल्म के बजट की बात करें तो कोड नेम तिरंगा का बजट करीब 30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में अगर फिल्म पहले दिन चार से पांच करोड़ रुपये का बिजनेस करती है तो माना जाएगा कि फिल्म पहले हफ्ते सिनेमाघरों में टिकी रह सकती है और दर्शकों का मनोरंजन कर सकती है। लेकिन अगर कलेक्शन कम हुआ तो फिल्म का टिकट खिड़की पर रुकना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कोड नेम तिरंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो 'कोड नेम तिरंगा' में हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा तो मुख्य भूमिकाओं में नजर आने ही वाले हैं। उनके अलावा फिल्म में अभिनेता शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती, और रजित कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।