{"_id":"601d3d45653b7c7502576879","slug":"comic-munawar-faruqui-gets-bail-from-supreme-court-after-month-in-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, महीने भर पहले हुई थी गिरफ्तारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, महीने भर पहले हुई थी गिरफ्तारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था। जिसके चलते इंदौर पुलिस ने कॉमेडियन को 2 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में मुनव्वर फारूकी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है।
2 of 5
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : Instagram
सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी के दौरान सही प्रक्रिया का पालन न होने के आधार पर कॉमेडियन को जमानत दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मुनव्वर के खिलाफ दर्ज केस में जारी प्रोडक्शन वारंट पर भी रोक लगा दी है। इतना ही नहीं जमानत याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस भी जारी किया है।
3 of 5
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : Instagram
बता दें कि कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पर आरोप था कि उन्होंने नववर्ष पर इंदौर के एक कैफे में कॉमेडी शो के दौरान हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद 2 फरवरी को इंदौर पुलिस ने मुनव्वर और उनके चार साथियों गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले ने तूल उस वक्त पकड़ा जब मध्य प्रदेश की एक स्थानीय कोर्ट ने पांच जनवरी को मुनव्वर फारूकी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : Instagram
मुनव्वर के खिलाफ बीजेपी मेयर मालिनी गौर के बेटे एकलव्य गौर ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि फारूकी ने नए साल पर इंदौर में एक कैफे में कॉमेडी शो के दौरान हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
5 of 5
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : Instagram
इस मामले में चश्मदीदों ने बताया था कि एकलव्य अपने साथियों के साथ बतौर दर्शन इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में जमकर हंगामा किया और कार्यक्रम रुकवाने के बाग फारूकी समेत पांच लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।