फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैरतअंगेज एक्शन वीडियो, लोगों ने कहा- देसी कैप्टन मार्वल

Fri, 08 Nov 2019 10:36 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 08 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
commando 3 actress adah sharma action stunt video is Viral known as Desi Captain Marvel
Adah Sharma

दो साल पहले फिल्म कमांडो 2 में इंस्पेक्टर भावना रेड्डी के तौर पर अपने एक्शन से बड़े परदे पर धमाल मचा देने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा कमांडो सीरीज की तीसरी फिल्म कमांडो 3 में इस बार पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक अदाओं के साथ लौट रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में विद्युत जामवाल के एक्शन के बाद अगर किसी के एक्शन की तारीफ हो रही है तो वह अदा शर्मा भी हैं। मुंबई में लोगों ने उन्हें देसी कैप्टन मार्वेल कहकर बुलाना शुरू कर दिया है। इस बीच अदा शर्मा ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनके एक्शन देख दर्शक दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर हो रहे हैं।

commando 3 actress adah sharma action stunt video is Viral known as Desi Captain Marvel
अदा शर्मा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

कमांडो 3 का एक नया रैप गाना, तेरा बाप आया, कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है। डिजिटल पर तो ये गाना वाइरल हो ही रहा है। फिल्म में विद्युत जहां अपना कमांडो करणवीर सिंह डोगरा वाला किरदार आगे बढ़ाने वाले हैं तो कमांडो 2 में खूब तालियां बटोरने वाला इंस्पेक्टर भावना रेड्डी का किरदार लेकर लौट रही हैं अदा शर्मा। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अदा ने इस रैप गाने पर एक लाठी लेकर कमाल का एक्शन दिखाया है।

commando 3 actress adah sharma action stunt video is Viral known as Desi Captain Marvel
Adah Sharma

इस वीडियो को देखकर कुछ लोग उन्हें जहां लेडी अक्षय कुमार का तमगा दे रहे हैं तो वहीं मुंबई में फिल्म कमांडो 3 के चल रहे प्रमोशंस के दौरान पत्रकारों ने उन्हें नया तमगा दे दिया है, देसी कैप्टन मार्वेल का।

View this post on Instagram

Who wants a Desi Bodyguard? Register Now ! . I'm available till the 29th of November . Then #Commando3 releases and Bhavana Reddy will be very busy 😁😁😁 . TERA BAAP AAYA and the full jukebox of Commando 3 out on zee music on youtube ..go check it out . . This is the Indian martial art - silambam  Been practicing for a while ... Remember those bruises on my legs... But ohh so worth it 😍💪 It was sooooo breezy ! . So basically when the wind doesn't blow in the direction I want it to then...😁😁😁

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah) on

विज्ञापन
विज्ञापन
commando 3 actress adah sharma action stunt video is Viral known as Desi Captain Marvel
Adah Sharma

कम लोग ही जानते होंगे कि फिल्म 1920 से अपना करियर शुरू करने वाली अदाकारा अदा शर्मा शास्त्रीय नृत्य में प्रशिक्षित अभिनेत्री होने क साथ साथ भारतीय मार्शल आर्ट्स में भी पारंगत हैं। कलारीपयट्टू के अलावा वह मलखम्भ और सिलम्बम की सारी कलाएं सीख चुकी हैं। फिल्म सांड की आंख में जैसे बुजुर्ग दादियों चंदो तोमर और प्रकाशी तोमर को बुल्स आई हिट करते दिखाया गया है, वैसे ही अदा शर्मा भी निजी जिंदगी में शूटिंग करते हुए कई बार बुल्स आई वाला निशाना लगा चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed