फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SOTY 2 के लिए तारा ने छोड़ दी थी ये हॉलीवुड फिल्म, EXCLUSIVE मुलाकात में पहली बार किया खुलासा

Fri, 08 Nov 2019 09:10 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 08 Nov 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
Exclusive interview of Marjaavaan actress tara Sutaria revealed about Disney aladdin
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

पालने में पांव सिर्फ पूतों के ही नहीं बेटियों के भी दिखाई देते हैं। तारा सुतारिया ऐसी ही बेटी हैं जिन्होंने कोई 11 साल पहले पोगो के अमेजिंग किड्स अवार्ड्स के सात टॉप प्रतिभागियों में बनाई। ओए जस्सी और द सुईट लाइफ और करन एंड कबीर जैसे टीवी शोज से पहचान बनाई। करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से हिंदी सिनेमा की नई पौध की अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। इसी महीने की 19 तारीख को 24 साल की होने जा रहीं तारा सुतारिया की अमर उजाला से एक खास मुलाकात।

Exclusive interview of Marjaavaan actress tara Sutaria revealed about Disney aladdin
tara sutaria - फोटो : instagram

हिंदी सिनेमा में हीरोइन बनने के ख्वाब पालने वाली लड़कियां अपनी शुरुआती फिल्मों में ग्लैमरस रोल करना चाहती हैं। लेकिन, आपने दूसरी ही फिल्म मरजावां में चुना ऐसा किरदार जिसके पास फिल्म में संवाद ही नहीं है?
और, यही बात मुझे भीड़ में अलग जगह देती है। मरजावां एक लव स्टोरी है और किसी प्रेम कहानी में लड़की का गूंगा होना कहानी को खास बना देता है। इससे पहले मैंने सिर्फ एक फिल्म की है, जिसमें मेरा रोल एक मस्तमौला लड़की का था। उसके बाद ये फिल्म करना मेरे लिए एक चुनौती भी है खुद को साबित करने की और मौका भी है सिनेमा को सही तरीके से समझने का। इस फिल्म ने मुझे एक और हुनर भी दे दिया, इशारों में बातें करना।

Exclusive interview of Marjaavaan actress tara Sutaria revealed about Disney aladdin
tara sutaria - फोटो : instagram

इशारों में बातें करना यानी कि जिस साइन लैंग्वेज का इस्तेमाल आपने फिल्म में किया है, वह आपने किन दिनों में सीखी?
मैं उस वक्त 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' शूट कर रही थी जब मिलाप (झावेरी) सर ने मुझे 'मरजावां' की स्क्रिप्ट दो बार पूरी सुनाई। मुझे पता चला कि मेरा किरदार एक गूंगी लड़की का है तो मुझे यह भाषा सीखनी पड़ेगी। तो मैं दिन में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग करती थी और रात में देर तक जागकर ये इशारों वाली भाषा सीखती थी। मुझे हर नई चीज सीखने की ललक रहती है जिससे मैं कुछ भी बहुत जल्दी सीख जाती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Exclusive interview of Marjaavaan actress tara Sutaria revealed about Disney aladdin
tara sutaria

आपने दुनिया भर में म्यूजिकल शोज में डांस भी किया है और गाने भी गाए हैं। एक प्रशिक्षित नर्तकी और गायिका होना अभिनय में कितना मदद करता है?
गायिकी मैं बचपन से सीख रही हूं। मेरा इरादा तब गायिका बनना ही थी। फिर कॉलेज से थिएटर शुरू हुआ तो मुझे अभिनय से प्यार हो गया। फिर मैं करण (जौहर) सर से मिली। उन्होंने कहा कि तुम पहले ग्रेजुएट हो जाओ फिर ऑडिशन कर लेते हैं। देखते हैं कि तुम कर पाओगी या नहीं।

आपकी बहन पिया भी प्रशिक्षित नर्तकी हैं, क्या भविष्य में वह भी हमें फिल्मों में देखने के लिए मिल सकती हैं?
इस बारे में मैं कुछ कह नहीं सकती! वह बैले डांस सिखाती है। उनकी अपनी एक कंपनी है। बैले डांस पश्चिमी देशों में बहुत लोकप्रिय है। वह हमेशा सफर में रहती हैं, व्यस्त रहती हैं। मैं हिंदी सिनेमा में व्यस्त हो चुकी हूं तो हमारा मिलना बहुत कम हो पाता है। हो सकता है कि वह भी कभी अभिनय में आने की कोशिश करें। मैं इस बारे में तयशुदा तरीके से कुछ नहीं कह सकती। 

विज्ञापन
Exclusive interview of Marjaavaan actress tara Sutaria revealed about Disney aladdin
Tara Sutaria - फोटो : Instagram

टेलीविजन और सिनेमा में अभिनय में आपको क्या अंतर समझ आया?
अंतर है भी और नहीं भी। अभिनय तो अभिनय ही होता है। मुझे लगता है कि दोनों में शूटिंग के घंटों का अंतर है। टीवी शोज को शूट करने में टाइम लगता है जबकि फिल्मों में सब कुछ बहुत जल्दी-जल्दी होता है। लेकिन, मुझे दोनों में ही बहुत मज़ा आया। वहीं 'मरजावां के बाद मेरे पास दक्षिण भारतीय फिल्म आरएक्स-100 की रीमेक है। 

बिना किसी फिल्मी पृष्ठभूमि के फिल्मों में आना कितना मुश्किल है? परिवार का आपको कितना समर्थन मिला और दूसरों को क्या सलाह देना चाहेंगी?
जीवन में आसान कुछ भी नहीं है। किसी भी प्रोफेशन में अपनी जगह बनाने के लिए आपको इसके लिए प्रशिक्षित होना जरूरी है। डॉक्टर, इंजीनियर बनने के लिए भी सात-आठ साल लगते ही हैं, वैसा ही फिल्म इंडस्ट्री में है। पहले खुद को तैयार करना जरूरी है। अभिनय में आना है तो थिएटर वगैरह करके खुद को तराशना चाहिए। जहां तक मेरी बात है तो मेरे अभिभावक ही मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। हम आपस में एक दूसरे को समझते हैं। मुझे और मेरी जुड़वा बहन पिया का वह हर फैसले में समर्थन करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed