नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध करना अभिनेता फरहान अख्तर को भारी पड़ गया। तेलंगाना में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत हिंदू संगठन’ के संस्थापक के तरफ से दी गई है, जिसमें फरहान पर आरोप है कि उन्होंने नागरिकता अधिनियम (citizenship amendment act) के बारे में ट्वीटर पर गलत तथ्य दिए हैं, जिसकी वजह से लोगों के बीच भय फैला है।
फरहान अख्तर पर केस दर्ज और अनुपम खेर की छात्रों से अपील, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता कानून (Citizen Amendment act 2019) के खिलाफ के देश के कई हिस्सों में लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शन में 8 लोगों की मौत हो गई। बॉलीवुड के कई सितारे इस कानून के खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। मुंबई में भी रैलियां हो रही हैं। इस बीच अनुपम खेर ने ट्वीट कर एक तरफ प्रदर्शन कर रहे कलाकारों पर निशाना साधा तो दूसरी तरफ छात्रों से अपील भी की।
नागरिकता कानून का विरोध करने वाले कलाकारों पर भड़के अनुपम खेर, कहा- इन चेहरों को गौर से देखिए...
बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा आज 56 साल के हो गए हैं। 80-90 के दौर में जिस फिल्म में गोविंदा होते, उन्हें देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती। कॉमेडी, डांस और एक्टिंग के कम्पलीट पैकेज, गोविंदा की किस्मत ने ऐसी पल्टी मारी कि फिल्मों से उनकी मौजूदगी ही खत्म होने लगी। उन दिनों गोविंदा को आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ा था।
जब फिल्में न मिलने की वजह से गोविंदा को करना पड़ा था तंगहाली का सामना, लोग करने लगे थे बुरा बर्ताव
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो' की सक्सेस का जश्न मनाने में लगे हैं। कार्तिक अपनी फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं। कार्तिक ही नहीं बल्कि फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टीम की इस वक्त फिल्म की सफलता से खुश हैं। हाल ही में मुंबई में फिल्म की सक्सेस पार्टी की गई। जिसमें फिल्म की पूरी टीम के साथ ही बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। लेकिन इस पार्टी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने लाइम लाइट बटोर ली।
'पति पत्नी और वो' की सक्सेस पार्टी में इस अभिनेत्री से भिड़े कार्तिक आर्यन, कहा, 'चिढ़ती क्यों है?'
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक ऐसी शख्सियत हैं जिनकी एक्टिंग की तो तारीफ लोग करते ही हैं साथ उनके संस्कारों की भी मिसाले दी जाती हैं। जब भी बात संस्कारों की आती है तो अमिताभ के पिता और कवि हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन की जिक्र खूब होता है। आज ही दिन 21 दिसंबर 2007 को तेजी बच्चन ने आखिरी सांस ली थी।
इस चीज की चोरी पर खूब पिटे थे अमिताभ, मां तेजी बच्चन ने मारते-मारते तोड़ दिया था डंडा