{"_id":"5c4538ccbdec224bc54a93d3","slug":"congress-leaders-want-kareena-kapoor-khan-to-contest-lok-sabha-elections-from-bhopal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर के चुनाव लड़ने की खबर आई सामने, क्या इस लोकसभा सीट से होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना कपूर के चुनाव लड़ने की खबर आई सामने, क्या इस लोकसभा सीट से होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 21 Jan 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगामी आम चुनाव (lok sabha election) के मैदान में बॉलीवुड अभिनेत्री और भोपाल की बहू करीना कपूर खान (kareena kapoor khan) को उतारने की कोशिशें इन दिनों जोरों पर चल रही है। कहा जा रहा है कि 40 साल से भोपाल सीट हार रही कांग्रेस (Congress) को करीना कपूर खान चुनाव जिता सकती हैं क्योंकि युवाओं में करीना कपूर खान (kareena kapoor khan) की अच्छी फैन फॉलोइंग है।
2 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
करीना के ससुर और पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खां पटौदी कांग्रेस (Congress) की तरफ से भोपाल से लोकसभा चुनाव (LokSabha Election) लड़ चुके हैं हालांकि वे हार गए थे। भोपाल के कुछ स्थानीय नेता करीना को भोपाल से सांसद बनाना चाहते हैं। इन नेताओं ने करीना को भोपाल से टिकट देने की मांग पार्टी के हाईकमान तक पहुंचा दी है।
3 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
कहा जा रही है कि अगर भोपाल सीट बीजेपी से छीनना है तो करीना को चुनावी मैदान में उतारना ही होगा। पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने के कारण भोपाल करीना कपूर खान (kareena kapoor khan) का ससुराल है और यहां वे सैफ अली खान के साथ कई बार आती भी रहती हैं। सूत्रों की मानें तो उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख कमलनाथ (Kamal Nath) को चिट्ठी लिख गुजारिश की है कि वह बहू को चुनाव लड़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rahul gandhi, kareena kapoor
वैसे भी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का पुराना रिश्ता रहा है। कई दफा करीना राहुल गांधी को पसंद करने की बात सरेआम कुबूल चुकी हैं। पत्रकार रशीद किदवई ने अपनी किताब ‘नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स’ में देश के मशहूर गांधी परिवार और बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर खानदान के बारे में कई रोचक किस्सों को बयां किया है।
एक टीवी शो में करीना से जब इस पर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था, मैं राहुल गांधी को डेट करना चाहती हूं। मुझे उन्हें जानने-समझने में कोई दिक्कत नहीं है। मैंने उनकी तस्वीरें देखी हैं...और सोचा है कि उन्हें जानना-समझना कैसा रहेगा। मैं फिल्मी खानदान से आती हूं। वह राजनीतिक खानदान से हैं। तो शायद हमारे बीच दिलचस्प बातचीत हो।’ हालांकि बाद में करीना अपने इस बयान से पलट गई थीं। साल 2009 में करीना के ये कहते हुए कन्नी काट ली थी कि वो बहुत पुरानी बात है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।