{"_id":"5c443755bdec222bf4527b88","slug":"happy-birthday-kim-sharma-know-some-unknown-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवराज सिंह के साथ रह चुका है इस एक्ट्रेस का अफेयर, पति के छोड़ते ही आई थी कंगाल होने की खबर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
युवराज सिंह के साथ रह चुका है इस एक्ट्रेस का अफेयर, पति के छोड़ते ही आई थी कंगाल होने की खबर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kim sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'मोहब्बतें' से करियर शुरू करने वाली किम शर्मा 'तुम से अच्छा कौन है', 'नहले पे दहला', 'कहता है दिल बार-बार' और 'जिंदगी रॉक्स' जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। मोहब्बतें की क्यूट किम शर्मा इन दिनों एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं। 21 जनवरी 1980 को जन्मीं आज किम आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। किम के जन्मदिन पर आइए बात करते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातों की।
2 of 5
kim sharma
बॉलीवुड में दो-तीन फिल्में करने के बाद से ही किम को काम मिलना बंद हो गया और वह बॉलीवुड से गायब हो गईं। किम शर्मा ने बेशक बॉलीवुड को अलविदा कह दिया हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह खूब एक्टिव रहती हैं। किम बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं।
3 of 5
kim sharma
किम ने 2010 में बिजनेसमैन अली पंजानी के साथ शादी कर ली थी और मुंबई छोड़ केन्या में बस गईं। कुछ समय बाद किम के पति ने भी किसी और लड़की के लिए उन्हें छोड़ दिया। खबर ये भी आई कि पति से अलग होने के बाद किम शर्मा पाई-पाई को तरस रही हैं। हालांकि बाद में किम ने इन खबरों को निराधार बताया और दिवालिया होने की खबरों पर जमकर गुस्सा भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kim
अली से पहले किम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ लगभग चार साल तक डेट किया था। युवराज सिंह से ब्रेकअप होने के बाद किम शर्मा ने स्पेनिश सिंगर कार्लोस मारीन को डेट किया था। किम शर्मा का नाम 'रॉक ऑन' के निर्देशक अभिषेक कपूर और डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ भी जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
kim
पिछले कई महीनों से खबरें आ रही थी कि हर्षवर्धन राणे और किम शर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन राणे ने माना कि वह किम शर्मा को डेट कर रहे हैं। हर्षवर्धन राणे फिल्म 'सनम तेरी कसम' 'पलटन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अभी कुछ महीने पहले ही किम अपनी मेड के साथ मारपीट करने को लेकर चर्चा में आई थीं। किम की मेड का कहना था कि ठीक से कपड़े ना धोने पर किम ने उन्हें मारा, घर से निकाला और उनकी सैलरी भी नहीं दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।