{"_id":"61ba18c0ee91150ba061ee5f","slug":"corona-in-bollywood-after-maheep-kapoor-daughter-shanaya-kapoor-is-also-corona-infected-post-shared-information","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में कोरोना: महीप कपूर के बाद बेटी शनाया कपूर भी कोरोना संक्रमित, पोस्ट शेयर दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में कोरोना: महीप कपूर के बाद बेटी शनाया कपूर भी कोरोना संक्रमित, पोस्ट शेयर दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : instagram/tanghavri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में कोरोना एक फिर सिर उठाने लगा है। कोरोना के नए वेरिएंट के साथ ही संक्रमण के मामलों में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इधर, फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चपेट में आती नजर आ रही है। बीते दिनों कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी के संक्रमित होने के बाद अब अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी कोरोना वायरस संक्रमित गई है। जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली शनाया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खुद इस खबर की पुष्टि की है।
इससे पहले शनाया कपूर की मां और अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुकी हैं। शनाया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, मैं कोरोनावायरस से संक्रमित हो गई हूं। मुझे हल्के लक्षण है, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रही हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
2 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : instagram/tanghavri
शनाया ने आगे लिखा कि, 4 दिन पहले मेरी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। लेकिन एहतियात के तौर पर जब उन्होंने दोबारा टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मैं फिलहाल डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं।
3 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : instagram/tanghavri
कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद अब शनाया ने अपील की है कि अगर कोई उनके संपर्क में आया है तो वह भी अपना कोरोना टेस्ट करवा ले। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से सुरक्षित रहने की गुजारिश भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ,अमृता अरोड़ा, सीमा खान भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी हस्तियां फिल्म निर्माता करण जौहर के घर पर आयोजित पार्टी में शामिल हुई थी। जिसके बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर, अमृता अरोड़ा
- फोटो : ट्विटर/ANI
गौरतलब है कि करण के घर हुई पार्टी के बाद सबसे पहले अभिनेता सोहेल खान की पत्नी सीमा खान कोरोनावायरस की चपेट में आ चुकी हैं। इसके बाद करीना कपूर, अमृता अरोड़ा इसकी चपेट में आ गईं। सीमा खान के बाद उनके 10 साल के बेटे योहान और उनकी बहन भी इस वायरस से संक्रमित हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।