फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईसीयू में भर्ती अभिनेता अनिरुद्ध दवे की पत्नी ने साझा किया वीडियो, कहा- दुआओं की जरूरत है

Fri, 07 May 2021 12:48 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 07 May 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
Corona positive actor Anirudh Dave admitted at ICU actor wife says needs prayers
अनिरुद्ध दवे - फोटो : Instagram

टीवी के मशहूर अभिनेता अनिरुद्ध दवे कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से वायरस से जंग लड़ रहे हैं। अनिरुद्ध की तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी शुभी आहूजा ने दी थी। अब शुभी ने अनिरुद्ध के कुछ अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। इन वीडियो में शुभी अनिरुद्ध के साथ Karaoke में गाना गा रही हैं। 

Corona positive actor Anirudh Dave admitted at ICU actor wife says needs prayers
अनिरुद्ध दवे - फोटो : Instagram

वीडियो साझा करते हुए शुभी आहूजा ने लिखा, 'तुम ही सुर, तुम ही संगीत, तुम ही साथी, तुम ही मीत, तुम से ही मेरा जहां सजता है, अनिरुद्ध।  साथ दो अनिरुद्ध, हम जीत जाएंगे। अनिश्क बुला रहा है, घर बुला रहा है।  अभी भी लंबा सफर तय करना है।  अनिरुद्ध अभी भी जंग लड़ रहे हैं।  हमें आपकी दुआओं की जरूरत है। '
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SHUBHHI (@shubhiahuja)

Corona positive actor Anirudh Dave admitted at ICU actor wife says needs prayers
अनिरुद्ध दवे - फोटो : Instagram

बता दें कि कुछ दिन पहले शुभी आहूजा ने एक्टर की तस्वीर साझा कर उनकी खराब हालत के बारे में बताया था। शुभी ने अनिरुद्ध की उनके बेटे संग एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं इस समय अनिरुद्ध से मिलने जा रही हूं, जो कोरोना से जंग लड़ रहे हैं और क्रिटिकल हैं।  मुझे अपने दो महीने के छोटे बेटे अनिश्क को घर पर ही छोड़ कर जाना पड़ रहा है।  ये मेरे जीवन का अब तक का सबसे बड़ा चैलेंज है। एक तरफ जहां अनिश्क को मेरी जरूरत है क्योंकि वो अभी बहुत छोटा है वहीं दूसरी तरफ मुझे अनिरुद्ध को भी देखने जाना है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SHUBHHI (@shubhiahuja)

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona positive actor Anirudh Dave admitted at ICU actor wife says needs prayers
अनिरुद्ध दवे - फोटो : Instagram

बता दें कि अनिरुद्ध दवे 23 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं तबीयत ठीक होने के बजाय ज्यादा बिगड़ने लगी तो उनकी सेहत का ध्यान रखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। अनिरुद्ध ने अपने पॉजिटिव होने के बाद एक चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वो भोपाल के एक होटल में क्वारंटीन हैं। उन्होंने कहा कि, 'हालात अच्छे नहीं हैं और इस बीमारी को गंभीरता से लेने की जरूरत है'। 


 
विज्ञापन
Corona positive actor Anirudh Dave admitted at ICU actor wife says needs prayers
अनिरुद्ध दवे, शुभी अहूजा - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में अनिरुद्ध एक बेटे के पिता बने हैं। उनकी पत्नी और फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे। फैंस भी प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द ही अनिरुद्ध कोरोना को मात देकर घर लौट आएंगे। बता दें कि फिल्मों के अलावा टीवी जगत के कई सितारे कोरोना पॉजिटव हो चुके हैं। वहीं कई सितारे ऐसे भी हैं जो इस बीमारी को हरा चुके हैं और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed