{"_id":"6094c6ff4398fe68376e5b8c","slug":"indian-tv-serial-director-vikas-gupta-birthday-here-unknown-facts-of-big-boss-and-relationship-with-parth-samthaan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Gupta Bday: विजुअल आर्टिस्ट से एमटीवी के प्रोग्रामिंग हेड तक का सफर, ऐसे मिली थी सफलता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikas Gupta Bday: विजुअल आर्टिस्ट से एमटीवी के प्रोग्रामिंग हेड तक का सफर, ऐसे मिली थी सफलता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 07 May 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
विकास गुप्ता
- फोटो : Insatagram- @lostboyjourney
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाने-माने टीवी प्रोड्यूसर और एमटीवी के सबसे युवा प्रोग्रामिंग हेड बनने वाले विकास गुप्ता का आज जन्मदिन है। सात मई 1988 को देहरादून में जन्में विकास हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। बिग बॉस में कदम रखने के बाद उन्होंने खूब चर्चा बटोरी थी। आज हम टीवी डायरेक्टर से जुड़े उन पहलुओं को जानेंगे, जिससे लोग कम ही वाकिफ हैं।
2 of 9
विकास गुप्ता
- फोटो : Insatagram- @lostboyjourney
विकास गुप्ता टीवी निर्माता के अलावा स्क्रीनराइटर और खुद एक्टर भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में विजुअल आर्टिस्ट के तौर पर की थी। कुछ समय का अनुभव लेने के बाद उन्हें अच्छा अवसर मिल गया और उन्होंने एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्मस में क्रिएटिव हेड का पद संभाला। और फिर कई शोज में काम किया।
3 of 9
विकास गुप्ता
- फोटो : Insatagram- @lostboyjourney
देखते ही देखते विकास को सफलता मिलने लगी और उन्होंने कुछ समय बाद ही अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू कर दिया था, जिसका नाम था ‘द लॉस्ट ब्वॉय प्रोडक्शंस’। इसके तहत उन्होंने कई कायर्क्रमों का निर्माण किया। उस समय ‘गुमराह’ और एमटीवी के ‘वेब्ड’ जैसे शोज सफल हुए और खासी लोकप्रियता भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
विकास गुप्ता
- फोटो : Insatagram- @lostboyjourney
बता दें कि विकास को इंडस्ट्री का काफी बुद्धिमान प्रोड्यूसर माना जाता है। इसलिए लोग उन्हें टीवी का 'मास्टरमाइंड' भी बुलाते हैं। उन्होंने अपने करियर, शोहरत और प्रोडक्शन हाउस को मुकाम तक पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। विकास गुप्ता अपना प्रोडक्शन हाउस साउथ इंडिया तक ले गए और टॉलीवुड फिल्मों में हाथ आजमाया। उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम भी किया।
विज्ञापन
5 of 9
विकास गुप्ता, पार्थ समथान
- फोटो : Social media
विकास गुप्ता अपनी प्रोफेशनल से अधिक निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में रहे। उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड पार्थ समथान ने सात दिसंबर 2013 में उनपर शारीरिक उत्पीड़न और तरह-तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। उस समय ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था और लोगों के सामने ये खुलासा हुआ था कि पार्थ विकास के साथ रिलेशनशिप में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।