फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग के बीच अपने फैंस का पूरा ख्याल रख रहे हैं अमिताभ, अस्पताल से इन दो लोगों को दी जन्मदिन की बधाई

Mon, 13 Jul 2020 03:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 13 Jul 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Amitabh Bachchan wishes his fans birthday during battling covid 19
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की चपेट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सहित अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन आ गए हैं। शनिवार और रविवार को इन सभी के कोरोना संक्रमित होने का पता चला। इसके बाद से अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन नानावती अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं जबकि ऐश्वर्या और आराध्या घर पर ही क्वारंटीन हैं। अस्पताल में कोरोना से जारी जंग के बीच भी अमिताभ बच्चन अपने फैंस का पूरा ख्याल रख रहे हैं। 

Coronavirus Amitabh Bachchan wishes his fans birthday during battling covid 19
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत के बारे में जानकारी देने के लिए नानावती अस्पताल के प्रशासन को मना किया था। उन्होंने कहा है कि वह खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत के बारे में फैंस को बताते रहेंगे। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन अस्पताल में रहकर अपने फैंस को उनके जन्मदिन पर बधाई देना भी नहीं भूल रहे हैं। 

Coronavirus Amitabh Bachchan wishes his fans birthday during battling covid 19
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने फैंस को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'बर्थडे- मनोज कुमार ओझा, तरन घंटासला। सोमवार, 13 जुलाई। दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हमेशा खुश रहें।' इसके साथ ही महानायक ने उनके लिए प्रार्थना कर रहे फैंस का ब्लॉग में शुक्रिया भी अदा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Amitabh Bachchan wishes his fans birthday during battling covid 19
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा, 'मेरे प्रिय चाहनेवालों, अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे लिए आपकी चिंता, प्रार्थना और तेजी से रिकवरी के लिए शुभकामनाओं ने मुझे कृतज्ञता से भर दिया है। आप सभी का धन्यवाद।' इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने रविवार रात ट्विटर के जरिए भी अपने फैंस और चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया था। 

विज्ञापन
Coronavirus Amitabh Bachchan wishes his fans birthday during battling covid 19
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमिताभ बच्चन ने फैंस के लिए बैक टू बैक दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'वह सब जिन्होंने अपनी प्रार्थनाएं अभिषेक, ऐश्वर्या आराध्या और मुझे, व्यक्त की हैं, मेरा हृदय पूर्वक आभार।' वहीं अपने दूसर ट्वीट में महानायक ने लिखा, 'मेरे लिए उन सभी को जबाव देना संभव नहीं जिन्होंने मेरे, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के प्रति चिंता व्यक्त करने वाली सभी प्रार्थनाएं कीं। मैं हाथ जोड़कर इस प्यार और स्नेह का धन्यवाद करता हूं।'
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed