बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के परिवार में तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हाल ही में उनकी मां दुलारी, भाई राजू, भाभी और उनकी भतीजी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। ऐसे में अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को मां सहित परिवार के लोगों की तबीयत के बारे में जानकारी देते जा रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपनी मां की तबीयत के बारे बताया है। साथ ही उनके लिए खास पोस्ट भी लिखा है।
अनुपम खेर ने मां की तबीयत के बारे में दी जानकारी, फैंस को मां- बाप के लिए करने को बोली ये चीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मां के बारे में बात देते हुए उन्होंने कहा है, 'ऐसा कोई खास कारण नहीं है दोस्तों, बस ऐसा ही बात करने का दिल किया, कभी- कभी कुछ बात करने से, बोलने से मन हल्का हो जाता है। यूं तो मैं सामान्य रहने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन फिर भी पिछले कुछ दिनों से मम्मी के, राजू के, मेरी भाभी और भतीजी के कोविड पॉजिटिव आने से कभी-कभी बुझा- बुझा सा महसूस होता है।'
अनुपम खेर ने आगे कहा, 'आज बड़ा अच्छा हुआ जब मेरी कजिन भावना का फोन आया। उसने बताया कि मम्मी आइसोलेशन सेंटर से उससे फोन पर बात कर रही थी और मेरी कजिन कोकिलाबेन हॉस्पिटल से एक किलोमीटर दूर ही रहती है। तो मेरी मां ने उससे कहा कि मैं खिड़की से तेरा घर देख रही थी मगर बीच में यह एक बिल्डिंग आ रही है, तो इसलिए मैं तेरा घर नहीं देख पा रही हूं। तो मम्मी में अब भी वह खुश रहने की भावना है और मेरा भाई, भाभी और भतीजी भी तेजी से ठीक हो रहे हैं। इस पूरे माहौल में मुझे यह बात महसूस हुई कि हम कभी न कभी अपने से बड़े लोगों की या माता-पिता की मजबूरियों को शायद समझते नहीं हैं। क्योंकि वह हमेशा कहते रहते हैं कि हम ठीक हैं, हमारी चिंता न करो, इस बारे में मत सोचो, लेकिन उसके पीछे उनकी खुद की असुरक्षा और परेशानियां होती हैं।'
वीडियों के आखिरी में अनुपम खेर ने कहा, 'हमने अपनी मां को सिर्फ यह बताया है कि आपको इंफेक्शन हुआ है, आपको कोविड नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी वह समझती हैं क्योंकि उनके आसपास ऐसे लोग हैं। जिन्हें वह जानती हैं। इसलिए जरूरी है कि अपने माता-पिता का ध्यान रखें और उन्हें बार-बार बताते रहें कि हम आपसे प्यार करते हैं। शब्द बहुत जरूरी हैं, हम कहते हैं भावनाएं महत्वपूर्ण हैं, मुझे लगता है कि शब्द जरूरी हैं। यह बहुत जरूरी है कि आप जिनसे प्यार करते हैं, उन्हें यह बात सचमुच बताएं कि आप उनसे प्यार करते हैं। बोलना शुरू करो, आपको भी अच्छा लगेगा।'
जो कहते हैं न की बात करने से मन हल्का हो जाता है वो सही कहते हैं।माँ दुलारी आइसोलेशन वार्ड में ज़रूर है लेकिन सब से जुड़ी हुई है।राजू,रीमा और वृंदा #HomeQuarantined हैं।माँ बाप के प्रति प्यार जताना बहुत ज़रूरी होता है।उनसे कहा करिए कि हम आपसे प्यार करते हैं।सब को अच्छा लगेगा।🙏😍 pic.twitter.com/T4WmyTBwST
अपने इस वीडियो के साथ अनुपम खेर ने खास ट्वीट भी लिखा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'जो कहते हैं न कि बात करने से मन हल्का हो जाता है, वो सही कहते हैं। मां दुलारी आइसोलेशन वार्ड में जरूर है लेकिन सब से जुड़ी हुई है। राजू, रीमा और वृंदा होम क्वारंटीन में हैं। मां-बाप के प्रति प्यार जताना बहुत जरूरी होता है। उनसे कहा करिए कि हम आपसे प्यार करते हैं। सब को अच्छा लगेगा।' सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का यह वीडियो और ट्वीट वायरल हो रहा है।
पढ़ें: अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करेंगी मलाइका अरोड़ा, इस रियलिटी शो में फिर से करेंगी वापसी