बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकारों का परिवार इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहा है। अमिताभ बच्चन सहित उनके घर के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं अभिनेता अनुपम खेर के घर में भी चार लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें उनकी मां, भाई, भाभी और भतीजी शामिल हैं। अब अनुपम खेर ने अपने परिवार के इन लोगों की तबीयत के बारे में जानकारी दी है।
VIDEO: आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट हुईं अनुपम खेर की मां, परिवार के चार सदस्य लड़ रहे हैं कोरोना से जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया जो उनके परिवार की सलामती की दुआ मांग रहे थे। साथ ही अनुपम खेर ने अपने परिवार की तबीयत के बारे में भी जानकारी दी है। वीडियो में अभिनेता ने अपने फैंस से खुद का ख्याल रखने की अपील भी की है।
अनुपन खेर ने वीडियो में कहा, 'दुलारी (अनुपम खेर की मां) राजू, मेरी भाभी और भतीजी के लिए अपनी चिंता जाहिर करने और प्रार्थना करने के लिए बहुत शुक्रिया मेरे प्यारे दोस्तों। आपके सपोर्ट से मुझे मजबूती मिलती है। मैं हर किसी का अलग के धन्यवाद नहीं कर पाऊंगा, लेकिन मैं सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मम्मी आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दी गई हैं। राजू और उसका परिवार होम क्वारंटीन में हैं और अच्छे डॉक्टरों से अपना इलाज करवा रहे हैं।
अनुपम खेर ने वीडियों में आगे कहा, 'आप सभी ने मुझे बहुत प्यार दिया जिसके लिए मैं दिल से शुक्रगुजार हूं। एक बात और कहना चाहता था कि सामजिक दूरी और घर में रहने की जो बातें हैं वह केवल भाव नहीं हैं बल्कि बहुत जरूरी चीजें हैं। यह सच्चाई है, इनको गंभीरता से लेना बहुत जरूरी है।' इसके अलावा अनुपम खेर ने वीडियो में और भी कई बातें कही हैं।
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on
आपको बता दें रविवार को अनुपम खेर ने ट्विटर के जरिए बताया था कि उनके परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वीडियो साझा करते हुए अनुपम खेर ने कहा, 'डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने अपनी मां का ब्लड टेस्ट करवाया, जिसमें सब ठीक निकला। बाद में सीटी स्कैन करवाया और फिर माइल्ड (हल्के) कोविड-19 पॉजिटिव की पुष्टि हुई। इसके बाद मैंने और उनके भाई राजू ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया। रिपोर्ट में मैं निगेटिव आया जबकि मेरे भाई का टेस्ट रिजल्ट माइल्ड कोविड-19 पाया गया। इसके बाद राजू (अनुपम के भाई) की फैमिली का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया। इसमें मेरी भाभी यानी राजू की पत्नी और भतीजी वृंदा माइल्ड कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जबकि भतीजा निगेटिव निकला।'
This is to inform all that my mother Dulari is found Covid + (Mildly). We have admitted her into Kokilaben Hospital. My brother, bhabhi & niece inspite of being careful have also tested mildly positive.I got myself tested as well & I have tested negative. @mybmc is informed.!🙏 pic.twitter.com/EpjDIALft2