फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस के कहर से टूट रही बॉलीवुड की कमर, बंद हुई फिल्मों की शूटिंग

Wed, 18 Mar 2020 11:52 AM IST
शिप्रा सक्सेना बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 18 Mar 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
coronavirus effect on bollywood
Cornonavirus effect on bollywood - फोटो : twitter

साल 2019 में बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह धन दौलत की झमाझम हुई उससे पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री सातवें आसमान पर थी। यह पहला मौका था जब 2019 में एक बरस में ही 17 फिल्मों ने 100 करोड़ रुपए के क्लब का हिस्सा बनके सफलता का एक नया रिकॉर्ड बना दिया था।

coronavirus effect on bollywood
war film - फोटो : amar ujala

जबकि इन 17 फिल्मों में से एक ऋतिक रोशन की 'वार' ने तो 318 करोड़ रुपए का नेट बिजनेस किया था और 'उरी,' 'कबीर सिंह', 'हाउसफुल-4', 'मिशन मंगल', 'दबंग-3' और 'भारत' जैसी 6 फिल्मों ने 200 करोड़ रुपए और उससे ज्यादा का कलेक्शन करके भी एक नया इतिहास रच दिया था। इन 17 फिल्मों के साथ तीन फिल्में ऐसी थीं जो 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को छूने से बस दो चार कदम ही पीछे रह गयी थीं।

coronavirus effect on bollywood
kabir singh - फोटो : social media

इसलिए जब साल 2020 की शुरुआत हुई तो बॉलीवुड का जोश देखते ही बनता था। उम्मीद थी कि हिन्दी सिनेमा को इस साल पिछली बार से भी ज्यादा कमाई होगी और नए नए और भी बड़े रिकॉर्ड बनेंगे।लेकिन इस साल की पहली तिमाही में ही पहुंचने पर ही बॉलीवुड ग्रहण के अंधकार में उलझ गया है। एक ऐसा ग्रहण कि उससे कब मुक्ति मिलेगी, उस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus effect on bollywood
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

असल में सन 2020 के पहले दो महीने में कुल 40 फिल्में प्रदर्शित हुईं लेकिन उनमें से सिर्फ एक ही फिल्म अजय देवगन की 'तानाजी' ही करीब 280 करोड़ रुपए का नेट बिजनेस करके हिट का तमगा पहन पाई है। अन्यथा बाकी लगभग सभी फिल्में फ्लॉप हो गईं।

विज्ञापन
coronavirus effect on bollywood
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के इस ठंडे बाजार में बॉलीवुड इस आस में बैठा था कि मार्च 2020 में बॉक्स ऑफिस पर जरूर सफलता का डंका बजेगा। पिछले कई दिनों से दुनिया भर में घूमते हुए कोरोना वायरस के अब भारत में भी पांव पसारने से सारे समीकरण ध्वस्त हो गए हैं। कोरोना का कहर इतना खतरनाक हो जाएगा ऐसा अंदाज नहीं था।

शशि कपूर के ये 10 किरदार हैं हिंदी सिनेमा की धरोहर, एक में तो बिग बी पर पड़े भारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed