फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग लड़ रहा है बिग बी का परिवार, जॉन सीना ने साझा की अमिताभ और अभिषेक बच्चन की तस्वीर

Mon, 13 Jul 2020 09:58 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 13 Jul 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus John Cena shared Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan photo after affected by covid 19
जॉन सीना, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनका परिवार मुश्किल समय से गुजर रहा है। हाल ही में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या कोरोना वायरस से संक्रिमत पाए गए हैं। इस बारे में पता चलते ही इन सभी के फैंस व इन्हें पसंद करने वाले और करीबी इनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। इस बीच हॉलीवुड एक्टर व रेसलर जॉन सीना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Coronavirus John Cena shared Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan photo after affected by covid 19
जॉन सीना - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन सीना हॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो बॉलीवुड और उससे जुड़े हर घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन पारंपरिक कपड़ों में नजर आए तो वहीं अभिषेक बच्चन ने ब्लैक कलर का सूट पहना है।

Coronavirus John Cena shared Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan photo after affected by covid 19
जॉन सीना - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की इस तस्वीर को साझा करते हुए जॉन सीना ने किसी भी तरह का पोस्ट या फिर कैप्शन नहीं लिखा है, लेकिन उनकी ओर से साझा की गई इस तस्वीर को बच्चन परिवार के लिए चिंता जाहिर करने के तौर पर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि शनिवार को अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by John Cena (@johncena) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus John Cena shared Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan photo after affected by covid 19
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ और अभिषेक के बाद पूरे बच्चन परिवार का कोविड-19 टेस्ट हुआ जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। शुरुआत में जब ऐश्वर्या राय, आराध्या और जया बच्चन के कोविड-19 की जांच की गई तो इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन रविवार को ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। 

विज्ञापन
Coronavirus John Cena shared Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan photo after affected by covid 19
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल ऐश्वर्या राय और आराध्या घर में क्वारंटीन हैं। वहीं रविवार को नानावती अस्पताल ने अभिषेक बच्चन को छुट्टी दे दी, लेकिन उन्होंने फैसला किया है कि जब तक उनके पिता अमिताभ बच्चन ठीक नहीं हो जाते वह अस्पताल में ही रुकेंगे। इस बात की जानकारी अभिषेक बच्चन ने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वह अपने पिता के साथ अस्पताल में ही रहेंगे।

पढ़ें: आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट हुईं अनुपम खेर की मां, परिवार के चार सदस्य लड़ रहे हैं कोरोना से जंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed