देश में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 1834 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है जबकि इस जानलेवा वायरस की वजह से 41 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुश्किल वक्त में आर्थिक मदद की अपील की जिसके बाद से लोग दिल खोलकर सहायता राशि दे रहे हैं। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी आगे आकर इसमें सहयोग दे रहे हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री कंगना रनौत का भी नाम शामिल हो गया है।
कोरोना से जंग में अब आगे आईं कंगना रनौत, पीएम केयर्स फंड में मां ने भी दी एक महीने की पेंशन
कंगना रनौत ने पीएम केयर्स फंड में 25 लाख रुपये की सहायता राशि दी है। इसके साथ ही उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों की भी मदद की है। इस नेक काम में कंगना की मां आशा रनौत भी आगे आई हैं, उन्होंने अपनी एक महीने की पेंशन दे दी है। इस बात का खुलासा कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने किया है।
रंगोली ने ट्वीट कर लिखा है, 'कंगना ने भी पीएम केयर्स फंड में 25 लाख रुपये दिए हैं और दिहाड़ी मजदूरों के परिवार को राशन भी बांटा है। हमें एक साथ खड़े होने की जरूरत है। जो हम कर सकते हैं उसे सबसे अच्छे तरीके से करने की जरूरत है। नरेंद्र मोदी जी को हमारे परिवार की तरफ से आभार।'
Kangana has also contributed to PM cares 25 lakhs and donated Ration to daily wage earners families, we need to stand united and do what best we can, many thanks from our family @narendramodi @PMOIndia #PMCARES #Istandwithhumanity pic.twitter.com/oNEif6I2Uj
एक और ट्वीट में रंगोली ने लिखा, 'मेरी मां ने अपनी एक महीने की पेंशन दी है। हम नहीं जानते कि यह लॉकडाउन और कितना लंबा चलेगा, हमारे पास जो है हमें उसके साथ ही जिंदा रहना है। लेकिन हम राष्ट्र के लिए थोड़ा एडजस्ट कर सकते हैं। नरेंद्र मोदी जी आपका धन्यवाद, हमें योगदान करने का मौका देने के लिए।'
बता दें कि कंगना से पहले अक्षय कुमार, अजय देवगन, आलिया भट्ट, वरुण धवन, कटरीना कैफ, सैफ अली खान, करीना कपूर, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, रणदीप हुड्डा, कपिल शर्मा सहित कई और सितारे भी आर्थिक मदद दे चुके हैं।
दूरदर्शन पर लौट रहा शक्तिमान, 15 साल बाद अब ऐसे दिखती है 'किलविश' और 'डॉ. जैकाल' सहित बाकी स्टारकास्ट