सब्सक्राइब करें

दिलीप कुमार ने भी दी फैंस को कोरोना वायरस के बचने की सलाह, कविता के जरिए कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 01 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Dilip Kumar pens poem urging people to stay   indoors during lockdown due to covid 19
dilip kumar - फोटो : social media

कोरोना वायरस का कहर पूरे भारत में देखने को मिल रहा है। देश में हर दिन कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वायरस के संक्रमण को लोगों में फैलने से रोका जा सके इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 21 दिन के लिए पूरे भारत में लॉकडाउन लगाया हुआ है। वहीं देश की बड़ी हस्तियां लोगों को घर में रुकने की सलाह दे रही हैं। इनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं।

Trending Videos
Coronavirus outbreak Dilip Kumar pens poem urging people to stay   indoors during lockdown due to covid 19
dilip kumar - फोटो : social media

बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को सरकार की ओर से लगाए गए लॉकडाउन का पालन करने को कह रहे हैं साथ ही कोरोना वायरस से बचने की सलाह भी दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने भी अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने और घर में रुकने की सलाह दी है। उन्होंने ये सलाह बेहद खास अंदाज में दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Dilip Kumar pens poem urging people to stay   indoors during lockdown due to covid 19
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार - फोटो : Amar Ujala

97 साल के दिलीप कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी खास कविता साझा कर अपने फैंस को घर में रुकने की सलाह दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर कविता साझा की। उन्होंने कविता में लिखा, 'दवा भी दुआ भी, औरों से फासला भी, गरीब कि खिदमत, कमजोर कि सेवा भी।' दिलीप कुमार ने अपनी इन पंक्तियों के जरिए फैंस से घर में रहने की अपील की है। सोशल मीडिया यूजर्स और दिलीप कुमार के फैंस उनकी इस कविता पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

Coronavirus outbreak Dilip Kumar pens poem urging people to stay   indoors during lockdown due to covid 19
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media

इससे पहले भी दिलीप कुमार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने और सुरक्षी रहने की अपील कर चुके हैं। केवल दिलीप कुमार ही नहीं बॉलीवुड के अन्य सितारे भी अपने फैंस को कोरोना वायरस और लॉकडाउन के लिए जागरूक कर रहे हैं। बीते दिनों अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी अपने फैंस को कविता के जरिए कोरोना वायरस से बचने और लॉकडाउन का पालन करने की अपील की थी। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Dilip Kumar pens poem urging people to stay   indoors during lockdown due to covid 19
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने लॉकडाउन की स्थिति को बयां किया है। साथ ही उन्होंने वीडियो के कैप्शन में बेहद खास कविता भी लिखी। आयुष्मान ने कविता में लिखा, 'गलतियां सारी बक्श दे, गर बक्श सके। दौलत शोहरत भी उतनी दे, जो पच सके, ले ले वापस हैसियत से ज्यादा दिया हो गर तूने, बस ध्यान रहे कभी किरदार पे दाग ना लगे।' 

पढ़ें: Coronavirus: तब्लीगी जमात की लापरवाही पर आया नुसरत जहां का बयान, कहा- 'आप चाहें किसी भी धर्म के..'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed