कोरोना संक्रमण और उसके चलते हुए लॉकडाउन का असर पूरी दुनिया में देखने को मिला तो बॉलीवुड इससे अछूता कैसे रहता। फिल्मों और टीवी की दुनिया पर इसका ऐसा असर हुआ कि बड़ी-बड़ी फिल्मों की रिलीज स्थगित हो गई और बड़े से बड़ा सितारा भी घर बैठने को मजबूर हो गया। कुछ बड़े सितारों की फिल्में या फिर वेब सिरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जरूर रिलीज हुईं पर जो ख्याति बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्मों और फिल्मी सितारों को मिलती है, वो उन्हें नहीं मिली। लेकिन इस दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कुछ सितारों की गाड़ी चल निकली और उन्होंने अपने काम से दर्शकों को खासा प्रभावित किया। इस पैकैज में दिखाते हैं आपको ऐसे ही सितारों की एक लिस्ट...
कोरोना काल में चमकी इन सितारों की किस्मत, जयदीप अहलावत से लेकर तृप्ति डिमरी तक ने मचाया ओटीटी पर धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयदीप अहलावत
करीब एक दशक से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे जयदीप अहलावत ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में शाहिद खान के किरदार से थोड़ी लोकप्रियता हासिल की थी पर वो जल्द ही भुला दिए गए। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें अच्छे अभिनेता का दर्जा दिया गया और उन्हें बड़ी बड़ी फिल्मों में बड़े बड़े सितारों के साथ छोटे मोटे रोल मिलने लगे। साल की शुरुआत में जब ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर सीरीज 'पाताल लोक' रिलीज हुई तो उन्हें अपने करियर में एक नया मोड़ मिल गया। उनके किरदार हाथी राम चौधरी को दर्शकों ने सर आंखों पर बिठाया।
अभिषेक बनर्जी
कास्टिंग डायरेक्टर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक बनर्जी ने कई फिल्मों में बहुत छोटे छोटे किरदार किए। बतौर अभिनेता उन्हें प्रसिद्धि मिली 2018 में आई फिल्म 'स्त्री' जिसमें 'जाना' के किरदार ने लोगों को बहुत गुदगुदाया। कॉमेडी किरदारों में बंधे अभिषेक बनर्जी को इस साल आए 'पाताल लोक' के खूंखार हथौड़ा त्यागी के किरदार ने उनकी कॉमेडी इमेज को तोड़ उन्हें गंभीर अभिनेता की श्रेणी में डाल दिया। हथौड़ा त्यागी के किरदार के बाद अभिषेक जल्द ही मिर्जापुर 2 सीरीज में भी नजर आएंगे।
बॉबी देओल
गुजरे वक्त के सुपरस्टार धर्मेंद्र के दूसरे बेटे बॉबी देओल ने साल 1995 में 'बरसात' फिल्म से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उनके करियर में सोल्जर और गुप्त जैसी हिट फिल्में भी शामिल हैं लेकिन बाद में उनका करियर ढलान पर आने लगा। और वे दो हीरो वाली फिल्मों में ज्यादा नजर आने लगे। जैसे-जैसे वक्त बीतता गया उन्हें काम मिलना बहुत कम हो गया। काम की कमी की वजह से करीबन पांच साल वो फिल्मों से दूर रहे। 2020 में बॉबी देओल की ओटीटी पर एक फिल्म 'क्लॉस ऑफ 83' और प्रकाश झा की सीरीज 'आश्रम' रिलीज हुई। वास्तविक घटनाओं से प्रेरित आश्रम सीरीज में बॉबी देओल ने पहली बार नकारत्मक किरदार निभाते हुए एक ढोंगी गॉडमैन का किरदार निभाया। बॉबी देओल का ये बदला हुआ रंग दर्शको को बेहद पसंद आया और उनकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई। सिरीज की पॉपुलैरिटी को देखते हुए आश्रम का दूसरा सीजन जल्द ही रिलीज होगा।
जितेंद्र कुमार
TVF पिचर, कोटा फैक्ट्री, परमानेंट रूममेट्स जैसे सीरीज से ओटीटी प्लेटफॉर्म में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले जितेन्द्र कुमार साल की शुरुआत में आयुष्मान खुराना के साथ समलैंगिक प्रेम पर आधारित कॉमेडी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में नजर आए। उन्हें फिल्म में पसंद किया गया पर उनकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी लॉक डाउन में ओटीटी पर रिलीज हुई उनकी सिरीज 'पंचायत' से हुई जिसमें वो शहरी लड़के अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाते हैं जो रोजगार के लिए एक गांव पहुंच जाते हैं। दर्शकों ने जितेन्द्र को इस किरदार में बहुत पसंद किया।