कोरोना वायरस ने कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। भारत में भी इसके संक्रमण में आने वाले लोगों की संख्या 1200 से अधिक हो गई है। वहीं देश में कोरोना वायरस से करीब 30 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। ऐसे में कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार और कई बड़ी हस्तियां लोगों से अपने घर में रहने की अपील कर रहे हैं। जिसके चलते पूरे भारत में 21 दिन के लिए लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में बहुत कम लोग घर से बाहर निकल रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन से गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा है।
Coronavirus: गरीब और मजदूरों की हालत देख भावुक हुए आयुष्मान खुराना, कहा- 'अमीर तो सह लेगा पर गरीब..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन की वजह से पूरे देश में पलायन की स्थिति पैदा हो गई है। लोग शहर छोड़कर गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने गरीब और मजदूर लोगों के लिए बेहद खास कविता लिखी है। जिसको पढ़ने के बाद कोई भी भावुक हो सकता है। दरअसल आयुष्मान खुराना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने लॉकडाउन की स्थिति को बयां किया है।
आयुष्मान खुराना ने वीडियो में कहा कि, 'मैंने कभी अपने घर के बाहर सड़क को इतना खाली नहीं देखा है। ऐसा लगता है कि मैंने बरसों से अपनी कार घर से बाहर नहीं निकाली है।' वीडियो में आयुष्मान खुराना ने कहा कि' 'अमीर तो ये सब कुछ सह लेगा लेकिन गरीब नहीं सह पाएगा। जो भी लोग समाज में बेहतर स्थिति में हैं उन्हें उन लोगों की मदद करनी ही चाहिए जो वंचित, गरीब और शोषित समाज से हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि अच्छा समय वापस फिर आएगा। यह वो समय है जब हमें दान करना चाहिए, प्रकृति से माफी मांगनी चाहिए और ऊपरवाले के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए।'
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on
आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना के अलावा अन्य फिल्मी सितारे कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की स्थिति पर दुख प्रकट कर चुके हैं। वहीं कई कलाकारों ने अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए कोरोना वायरस से बचने और लॉकडाउन में घर में रुकने की सलाह दी है। इन सितारों में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, सलमान खान, अक्षय कुमार सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।
पढ़ें: कोरोना वायरस से निपटने के लिए नाना पाटेकर भी आए आगे, खास सलाह के साथ दान किए इतने लाख रुपये