फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति के साथ 100 किलोमीटर पैदल चली गर्भवती महिला को देख भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, पलायन कर रहे मजदूरों के लिए जताया दुख

Mon, 30 Mar 2020 04:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 30 Mar 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Anushka Sharma heartbroken at the plight of  labourers due to coronavirus lockdown
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस से एक तरफ जहां लोगों के मरने की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। वहीं इस वायरस की वजह लगे लॉकडाउन से पलायन का सकंट भी पैदा हो गया है। सरकार की ओर से 21 दिनों के लिए पूरे भारत को लॉकडाउन किया गया। ऐसे में किसी को भी बेवजह घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। साथ ही यातायात सुविधा के भी फिलहाल के लिए बंद किया गया है। बावजूद इसके कई मजदूर और गरीब लोग शहर से अपने गांव जाने में लगे हुए हैं। 

Coronavirus outbreak Anushka Sharma heartbroken at the plight of  labourers due to coronavirus lockdown
anushka virat - फोटो : social media

यातायात की सुविधा ना होने के कारण ये लोगों मीलों पैदल चलकर अपनी मंजिल को हासिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस बीच बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सड़कों पर मुश्किलों में अपने सफर को तय कर रहे लोगों को देखकर भावुक हो गई हैं। दरअसल अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पलायन कर रहे लोगों से जुड़ी खबरों को साझा किया है। जिसमें उन्होंने मुश्किलों से अपने सफर को पूरा कर रहे लोगों के लिए दुख प्रकट किया, साथ ही इन लोगों की मदद करने वालों की तारीफ भी की है। 

Coronavirus outbreak Anushka Sharma heartbroken at the plight of  labourers due to coronavirus lockdown
Anushka Sharma - फोटो : Social Media

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक गर्भवती महिला और उसके पति के बारे में खबर साझा की, जिसमें बताया गया है कि रुपये ना होने के कारण इन दोनों को मालिक ने अपने घर से निकला दिया था। इसके बाद इन दोनों ने 100 किलोमीटर तक बिना खाना खाए अपना सफर तक किया। अपनी पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'ऐसी कहानियां आपका दिल तोड़ देती हैं। ऐसा करने वाले मालिक को शर्म आनी चाहिए !!

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Anushka Sharma heartbroken at the plight of  labourers due to coronavirus lockdown
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने एक और खबर साझा की जिसमें लिखा था कि हैदराबाद के एक कॉन्ट्रेक्टर ने शरणार्थियों के लिए शेल्टर होम बनाया है। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की ओर से साझा की कई इन दोनों खबरों की काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली  कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम केयर्स फंड को रुपये दान किए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Anushka Sharma heartbroken at the plight of  labourers due to coronavirus lockdown
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात की जानकारी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा, 'मैं और विराट पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष को अपना समर्थन दे रहे हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों को देखकर हमारा दिल टूट गया है। इस योगदान के पीछे हमारा सिर्फ एक ही लक्ष्य है उनका दर्द कुछ हद तक कम हो।' हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि कितनी राशि दी है लेकिन अब इसका खुलासा हो गया है, लेकिन वेबसाइट आउटलुक इंडिया के अनुसार, अनुष्का और विराट के एक करीबी (जो कि इंडस्ट्री से ही है) ने बताया कि दोनों ने तीन करोड़ दान दिए हैं। यह राशि पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए है।

पढ़ें: लॉकडाउन की वजह से विदेश में फंसी ये अभिनेत्री, खाने को नहीं मिला भारतीय खाना तो अब ऐसे कर रही हैं गुजारा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed