फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के खिलाफ जंग में तीनों खान ने कितना दिया दान, इस अभिनेता ने किया खुलासा

Mon, 30 Mar 2020 04:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 30 Mar 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
coronavirus relief fund users asked salman khan shah rukh khan contribution nikhil dwivedi answered
आमिर, शाहरुख और सलमान खान - फोटो : फाइल

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बॉलीवुड के सितारे उतर पड़े हैं। अक्षय कुमार से लेकर वरुण धवन, ऋतिक रोशन, कार्तिक सहित कईयों ने पीएम केयर्स फंड में दान दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर लगातार तीनों खान के बारे में पूछा जा रहा है कि उन्होंने कितना दिया है।

coronavirus relief fund users asked salman khan shah rukh khan contribution nikhil dwivedi answered
Nikhil Dwivedi - फोटो : फाइल फोटो

अब इस पर सलमान खान के दोस्त और अभिनेता निखिल द्विवेदी ने ट्वीट कर जवाब दिया है। निखिल ने बताया कि सलमान खान और शाहरुख खान लगातार इस तरह के काम करते रहते हैं। जब उन्हें भी इस बारे में करीब से जानने का पता चला तो वो भी हैरान रह गए।

coronavirus relief fund users asked salman khan shah rukh khan contribution nikhil dwivedi answered
salman khan - फोटो : Social Media

निखिल ने एक यूजर के सवाल को टैग करते हुए लिखा- 'सलमान खान की बीईंग ह्यूमन संस्था पूरे साल काम करती है। मैं भी एक दौर में इस पर विश्वास नहीं कर पाता था लेकिन मुझे पिछले कुछ सालों में इसे करीब से जानने और देखने का मौका मिला है और मैं काफी हैरान था कि बीईंग ह्यूमन कितना पैसा खर्च करता है। ये एक बेहद शानदार चैरिटी है। शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन भी ऐसा ही करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus relief fund users asked salman khan shah rukh khan contribution nikhil dwivedi answered
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शाहरुख खान 'मीर फाउंडेशन' नाम की एक संस्था चलाते हैं, जो चैरिटी के काम करती है। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था कि 'मैं मुस्लिम हूं, तो मैं जो चैरिटी करता हूं, जो काम करता हूं वो बहुत पर्सनल होता है। मैं जो भी चैरिटी करता हूं उसे सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करता।'

विज्ञापन
coronavirus relief fund users asked salman khan shah rukh khan contribution nikhil dwivedi answered
Aamir Khan - फोटो : Social Media

आमिर की बात करें तो 'पानी फाउंडेशन' के जरिए वो साल भर काम करते हैं। ये संस्था महाराष्ट्र में किसानों की मदद करती है। बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने भी एक ट्वीट के जरिए कई यूजर्स के सवाल के जवाब दिए। उन्होंने लिखा- 'एक ने दिया और कह दिया, कि दिया, दूसरे ने दिया और कहा नहीं, कि दिया, दूसरी श्रेणी में ही रहने दो मुझे ऐ प्रियजन, जिसे मिला, वो क्या जाने किसने दिया। जानो उसका बस करुण क्रंदन। इन हालातों में और क्या कहा जाए, जो जानें मुझे, जानें, मैं तो सदा स्वभाव से ही रहा हूं कमसुखन (कम बोलने वाला)।' बिग बी ने यहां अपनी कविता से काफी कुछ साफ कर दिया है। 

5 हजार दिहाड़ी मजदूरों के अलावा सलमान घर के स्टॉफ की भी कर रहे मदद, पिता सलीम ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed