{"_id":"5e74fc7b8ebc3e72c16a883e","slug":"coronavirus-outbreak-fir-against-kanika-kapoor-due-to-negligence-during-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कनिका कपूर के खिलाफ योगी सरकार ने उठाया सख्त कदम, दर्ज हुई FIR","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कनिका कपूर के खिलाफ योगी सरकार ने उठाया सख्त कदम, दर्ज हुई FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की गायिका कनिका कपूर के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद अब उनकेे खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। सीएमओ आईपीसी की धारा 188 (महामारी कानून) 269 (ऐसा काम जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका हो) और 270 (जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का फैलाना) तहत लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में कनिका पर केस दर्ज हुआ है।
2 of 4
कनिका कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
कनिका को लखनऊ के केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सिंगर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी। कनिका ने बताया कि आखिरी चार दिनों के बीच में उन्हें फ्लू के लक्षण समझ आए और जब उन्होंने इसकी जांच करवाई तो कोविड 19 पॉजिटिव पाई गईं। वो 15 मार्च को लंदन से वापस भारत लौटी थीं। कनिका तीन-चार पार्टी में भी शामिल हुई थीं।
डॉक्टर्स पर लगाए आरोप
अस्पताल पहुंचते ही कनिका ने डॉक्टर्स पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में कनिका ने कहा था कि उन्हें एक अकेले कमरे में रखा गया है जहां खाने-पीने को कुछ नहीं है। डॉक्टर्स उनकी मदद करने की बजाए उन्हें डांट लगा रहे हैं और धमका रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कनिका कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी में जाने के बात को झुठलाया
कनिका के पिता राजीव कपूर ने माना है कि सिंगर तीन-चार पार्टियों में शामिल हुई थीं और इस दौरान वो करीब 300-400 लोगों से मिली थीं। हालांकि कनिका ने अपने पिता की बात का खंडन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।