फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कनिका कपूर के कोरोना संक्रिमत होते ही प्रशासन ने उठाया सख्त कदम, होटल के खिलाफ लिया बड़ा फैसला

Fri, 20 Mar 2020 10:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 20 Mar 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak lucknow hotel taj closed after Kanika Kapoor affected by covid 19
बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के कोरोना वायरस संक्रिमत होने के बाद लखनऊ में हाहाकार मच गया है। हाल ही में वह लखनऊ के होटल ताज में आयोजित हुई एक पार्टी में पहुंचीं। कनिका कपूर इस पार्टी में लंदन से लौटने के बाद शामिल हुई थीं। खबर के मुताबिक इस दौरान वह संक्रिमत थीं। कनिका कपूर के कोरोना संक्रिमत होने के बाद ताज होटल पर ताला लग गया है। कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं।

Coronavirus outbreak lucknow hotel taj closed after Kanika Kapoor affected by covid 19
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कनिका कपूर लखनऊ में होटल ताज में आयोजित एक पार्टी में गई थीं। अब लखनऊ जिलाधिकारी ऑफिस ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ताज होटल सहित लखनऊ के सभी रेस्टोरेंट, ढ़ाबे, फूड स्टॉल, बार, कैफे, हेयर सैलून और ब्यूटी पॉर्लर बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ऑफिस ने नोटिस जारी कर इन सभी चीजों को 31 मार्च तक बंद करने का निर्देश जारी किए हैं। इतना ही नहीं लखनऊ की कुछ जगहों को भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। 

Coronavirus outbreak lucknow hotel taj closed after Kanika Kapoor affected by covid 19
सिंगर कनिका कपूर। - फोटो : amar ujala

इस मामले में लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। आदेश का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई होगी। ताज होटल को दो अप्रैल तक बंद किया गया है। गौरतलब है कि कनिका कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए खुद कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खुलासा किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, आखिरी चार दिनों के बीच में उन्हें फ्लू के लक्षण सामने आए और इसके बाद उन्होंने जांच करवाई तो कोविड 19 संक्रिमत पाई गईं। इसके साथ ही कनिका का कहना है कि फिलहाल वो ठीक हैं और इस स्थित में सभी को समझदारी से चलने होगा, परेशान होने से स्थिति बिगड़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak lucknow hotel taj closed after Kanika Kapoor affected by covid 19
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

कनिका कपूर का लखनऊ के केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। कनिका कपूर के पिता राजीव कपूर ने खुलासा किया है। कनिका लंदन से वापस लौटने के बाद लखनऊ की पार्टी के अलावा उन्होंने अन्य तीन-चार पार्टियों में हिस्सा लिया था। राजीव कपूर के अनुसार इन तीन-चार पार्टियों में कनिका कपूर करीब 300-400 लोगों से मिलीं। वहीं जब कनिका से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह लंदन आने के बाद किसी भी पार्टी में नहीं गईं। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak lucknow hotel taj closed after Kanika Kapoor affected by covid 19
Kanika Kapoor - फोटो : instagram

राजीव कपूर के अनुसार कनिका के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके पूरे परिवार का भी टेस्ट होगा। कनिका के परिवार में कुल छह लोग हैं। कनिका कपूर की एक पार्टी में सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल थे। दुष्यंत सिंह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे हैं। हालांकि दुष्यंत सिंह ने जब अपना कोरोना टेस्ट करवाया। तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बात की जानकारी दुष्यंत सिंह के सचिव नीलू श्रीवास्तव ने दी। 

पढ़ें: 300 से ज्यादा लोगों से मिली थीं कनिका कपूर, पिता ने कोरोना से संक्रमित बेटी के बारे में किया बड़ा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed