फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार करोड़ के बाद फिर दान में दिए इतने लाख रुपये, बाहुबली अभिनेता प्रभास अब ऐसे मजदूरों की मदद के लिए आए आगे

Mon, 30 Mar 2020 08:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 30 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus outbreak Prabhas donates 50 lakh rupeess to Chiranjeevi led   Corona Crisis Charity for daily wage workers of the Telugu film
prabhas - फोटो : file photo

लोगों को अपनी चपेट में लेने के साथ कोरोना वायरस देश की अर्थव्यवस्था को भी खराब कर रहा है। इस वायरस का संक्रमण रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया है। 21 दिन के लॉकडाउन की वजह से उद्योग-धंधों को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। ऐसे में इसका असर दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों पर पड़ रहा है। वहीं इनकी मदद के लिए सरकार और देश की कई हस्तियां आगे आई हैं। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए फिल्मी सितारे भी पूरी मदद कर रहे हैं

CoronaVirus outbreak Prabhas donates 50 lakh rupeess to Chiranjeevi led   Corona Crisis Charity for daily wage workers of the Telugu film
Prabhas and S S Rajamouli - फोटो : file photo

कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए साउथ सिनेमा की अभिनेता प्रभास ने एक बार फिर से रुपये दान किए हैं। बीते दिनों उन्होंने सरकार के खाते में 4 करोड़ रुपये दान किए थे। अब एक बार फिर से उन्होंने कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों के लिए 50 लाख रुपये दान किए हैं। बाहुबली अभिनेता प्रभास ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर से बनाई गई कमेटी को 50 लाख रुपये दान किए हैं। इस कमेटी का नाम कोरोना क्राइसिस चैरिटी हैं और इसका नेतृत्व मशहूर अभिनेता चिरंजीवी कर रहे हैं। 

CoronaVirus outbreak Prabhas donates 50 lakh rupeess to Chiranjeevi led   Corona Crisis Charity for daily wage workers of the Telugu film
Saaho Movie Prabhas bike - फोटो : Amar Ujala

कोरोना क्राइसिस चैरिटी का गठन साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के लिए किया गया है। प्रभास की ओर से फिल्म इंडस्ट्री को 50 लाख रुपये दान देने का खुलासा चिंरजीवी ने बयान जारी करके किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा, 'प्रभास ने सीसीसी को 50 लाख रुपये दान किए हैं। इससे पहले प्रभास ने बीते गुरुवार को 3 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में और 50-50 लाख रुपये आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
CoronaVirus outbreak Prabhas donates 50 lakh rupeess to Chiranjeevi led   Corona Crisis Charity for daily wage workers of the Telugu film
Tamannaah and Prabhas - फोटो : file photo

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए बॉलीवुड सहित साउथ सिनेमा के कई सितारे आगे आए हैं। सभी ने सरकार के खाते में लाखों-करोड़ों रुपये दान किए हैं। सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म इम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया यूनियन वर्कर्स को 50 लाख रुपये का दान दिया है। मशहूर कलाकार पवन कल्याण ने कोरोना वायरस के पीड़ित लोगों को डेढ़ करोड़ रुपये दान करने का एलान किया है। इस बात की जानकारी उन्हें खुद सोशल मीडिया के जरिए दी।

विज्ञापन
CoronaVirus outbreak Prabhas donates 50 lakh rupeess to Chiranjeevi led   Corona Crisis Charity for daily wage workers of the Telugu film
prabhas - फोटो : social media

अभिनेता राम चरण ने कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे लोगों के लिए 70 लाख रुपये दान किए हैं। उन्होंने तेलुगू राज्यों और केंद्र के राहत कोष के लिए 70 लाख रुपये का दान दिए हैं। अभिनेता सूर्या और विजय सेतुपति ने भी चेन्नई स्थित फिल्म इम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (FEFSI) को 10-10 लाख रुपये दान किेए हैं। 

पढ़ें: ‘थॉर’की एक्सट्रैक्शन के अलावा नेटफ्लिक्स का ये है अप्रैल का पिटारा, कनन गिल का शो भी शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed