बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस का इलाज कर रहे डॉक्टरों पर हमले की वारदातें बढ़ गई हैं। पूरे देश में अब तक कई डॉक्टरों पर जानलेवा हमले से लेकर उनके साथ सामाजिक बहिष्कार तक की खबर सामने आ चुकी हैं। हालांकि सरकार डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए हर तरह की मदद कर रही हैं। वहीं इनपर हो रहे हमले से बॉलीवुड की कई हस्तियां काफी नाराज हैं और हमला करने वालों की आलोचना कर चुकी हैं।
डॉक्टरों पर हमला करने वालों पर भड़कीं रवीना टंडन, अभिनेत्री ने अब लोगों से इस तरह की ये खास अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी कोरोना वायरस का इलाज कर रहे डॉक्टरों पर हमला करने वालों की निंदा की है। रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय भी देती रहती हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर डॉक्टरों के साथ बदसलूकी करने वालों की आलोचना की है। उन्होंने खास अभियान के जरिए ऐसी घटनाओं की आलोचना की है।
रवीना टंडन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने खास अपील करते हुए लिखा, 'नमस्ते दोस्तों! उम्मीद करती हूं कि कोरोना महामारी के दौरान आप और आपके परिवार सुरक्षित हैं और अच्छे स्वास्थ्य में हैं। इस दौर में, हम सब एकजुट हो कर इस दिक्कत का सामना कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on
अभिनेत्री ने आगे लिखा, मेरी आप से गुजारिश है कि हम कुछ समय निकालकर उन तमाम डाक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के बलिदान और समर्पण को भी याद करें जो अपनी जान पर खेल कर हमारी जान बचाने में दिन-रात एक कर रहें हैं। ऐसे बहुत स्वास्थ्य कर्मी हैं जिन्हें अपनी सोसाइटीज में, मोहल्लों में और सरेआम आलोचना और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है।
पोस्ट में अपनी बात को खत्म करते हुए रवीना टंडन ने आगे लिखा, मेरा आप सब से ये निवेदन है कि हमारे डॉक्टरों और नर्सों के खिलाफ ऐसी किसी भी हरकत को आप अपने स्तर पर रोकें। अगर हम कुछ और नहीं कर सकते तो कम से कम, हम उन लोगों की सुरक्षा के लिए आवाज उठा सकते हैं, जो अपनी जान दांव पर लगाकर हमें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, आपका धन्यवाद और शुक्रिया। सोशल मीडिया पर रवीना टंडन की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है।
11 साल की एक बच्ची ने जीती कोरोना से जंग, घर आने पर विक्की कौशल ने ऐसे किया स्वागत