कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है। चीन से शुरू हुए इस वायरस की जद में 170 से ज्यादा देश आ चुके हैं। इस वायरस से मरने वालों की संख्या पहले चीन में ज्यादा थी लेकिन अब इटली में सबसे ज्यादा हो गई हैं। ऐसे में सभी देशों की चिंता बढ़ गई है। अकेले भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 225 से ज्यादा हो गई। तमामा बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।
पाकिस्तान में कोरोना वायरस को लेकर ऋषि कपूर ने जताई चिंता, ट्रोलर्स बोले- 'कितने पेग डाउन हैं सर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच ऋषि कपूर ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को लेकर अपनी चिंता जाहिर करने पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया है। दरअसल उन्होंने अपने एक ट्वीट मेें कोरोना वायरस का जिक्र किया और उन्होंने पाकिस्तान की जनता के लिए अपनी चिंता जाहिर की। पाकिस्तान को लेकर ऋषि कपूर की चिंता कई सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने ऋषि कपूर को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
With all due respect, Pakistan Prime Minister Imran Khan should also advice his country to take adequate precautions. People of Pakistan are also dear to us. Once we were one. We are concerned too. This is a global crisis. No ego matter this. We love you guys. Humanity zindabad !
ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट मेें लिखा, 'पूरे सम्मान के साथ, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने देश की जनता को पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह देनी चाहिए। पाकिस्तान के लोग हमारे भी प्रिय हैं। एक समय हम सब एक थे। हम चिंतित हैं। यह एक वैश्विक संकट है। अहंकार की कोई बात नहीं है। हम आपको प्यार करते हैं। इंसानियत जिंदाबाद।' ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर पाकिस्तानी गायक शफकत अमानत अली ने अपनी प्रतिक्रिया दी और इस चिंता के लिए खुशी जाहिर की।
Bhakt dumbo bollywoodia..padai likhai karte nahi ho..khali nyc me treatment karteho..according to world bank report pakistan is among top 6 countries who tackled corona fantastically wen ur pm is busy in gomutra parties How many pegs down sir!!!
वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर उन्हें ट्रोल कर दिया। Siraj Attari नाम के यूजर ने कमेंट में लिखा, 'कितने पेग डाउन हैं सर !!!' मारवाड़ी नाम के यूजर ने लिखा, 'सो जाओ और आप तो बालकनी में भी मत आना सर।' surya sharma ने लिखा, 'सर आप बांग्लादेश, अफगानिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार को भूल गए। हम सब एक हैं ना।' इनके अलावा और भी सोशल मीडिया यूजर्स ने ऋषि कपूर के ट्वीट पर कमेंट करके उन्हें ट्रोल किया।
😂😂😂😂😂 सो जावो और आप तो बालकनी में भी मत आना सर Sir u missed Bangladesh, Afghanistan, Nepal, Srilanka,, Myanmar. Once we were one naa.
आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। अब तक इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 225 से ज्यादा हो गई है। वहीं चार लोग मर चुके हैं। बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकी हैं। वह हाल ही में लदंन से लौटी थीं। जिसके बाद वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं।
पढ़ें: कोरोना वायरस के प्रकोप से अंजान थे ये 14 लोग, असलियत पता चलने पर रोने लगे फूट-फूटकर