फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लौट के संजय मुंबई आए, जॉन, इमरान, सुनील और जैकी के साथ अब हैदराबाद में नहीं होगी शूटिंग

Fri, 17 Jul 2020 12:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 17 Jul 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Sanjay Gupta film Mumbai Saga shooting Cancelled due to covid 19 in hyderabad
मुंबई सागा - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी पिछली फिल्म काबिल, अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ बनाने वाले निर्देशक संजय गुप्ता का अपनी अगली फिल्म 'मुंबई सागा' की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शुरू करने का शिगूफा फुस्स हो गया है। फिल्म के निर्माताओं ने हैदराबाद जाकर फिल्म की शूटिंग करने का रिस्क लेने से साफ मना कर दिया है। अब फिल्म की बची हुई शूटिंग जब भी होगी, मुंबई में ही होगी।

Coronavirus outbreak Sanjay Gupta film Mumbai Saga shooting Cancelled due to covid 19 in hyderabad
संजय गुप्ता और मुंबई सागा की कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले महीने की शुरुआत में ही संजय ने ये खुलासा किया था कि वह 15 जुलाई से अपनी फिल्म मुंबई सागा की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शुरू करेंगे। इसके लिए उन्होंने अपने चुनिंदा सदस्यों का चुनाव भी कर लिया था। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब वह अपनी इस योजना से पीछे हट गए हैं। 

Coronavirus outbreak Sanjay Gupta film Mumbai Saga shooting Cancelled due to covid 19 in hyderabad
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

वह कहते हैं, 'एक दिन में 30 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी मानता है कि यह वायरस हवा में फैल रहा है। ऐसे में शूटिंग शुरू करना बहुत जोखिम भरा काम हो सकता है। हम हैदराबाद में शूटिंग करना चाहते थे लेकिन वह भी अब मुंबई की तरह ही असुरक्षित है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Sanjay Gupta film Mumbai Saga shooting Cancelled due to covid 19 in hyderabad
मुंबई सागा - फोटो : सोशल मीडिया

संजय ने फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करने की नई तारीख 15 अगस्त तय की है। उन्होंने कहा कि जॉन भी अपनी अगली फिल्म को शुरू करने से पहले मुंबई सागा की शूटिंग खत्म कर देना चाहते हैं। लेकिन वह भी ऐसी स्थिति में काम करने के पक्ष में नहीं हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि 15 अगस्त से हमें शूटिंग शुरू करने की इजाजत मिल जाए। इसके लिए हम महबूब, एस्सेल और फिल्म सिटी पर फोकस कर रहे हैं। लेकिन आखिरी समय पर कुछ भी बदल सकता है।

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Sanjay Gupta film Mumbai Saga shooting Cancelled due to covid 19 in hyderabad
मुंबई सागा - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म 80 और 90 के दशक की मुंबई की कहानी बताती है। इसमें मुंबई के बदलते हुए चेहरे को दिखाया जाएगा जिसमें मिलों के बंद होने के बाद शॉपिंग मॉल्स और ऊंची ऊंची इमारतें बना दी गई। फिल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय और शरमन जोशी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।


पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं पंजाबी फिल्मों की ये छह एक्ट्रेसेस, खूबसूरती में नहीं किसी से भी कम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed